उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में जौहर यूनिवर्सिटी (Jauhar University) को दिए गए नोटिस के खिलाफ समाजवादी पार्टी (SP) का विरोध प्रदर्शन पुलिस की सख्ती के बाद रुक गया. रविवार को गांधी समाधि स्थल पर बिना अनुमति धरना देने का प्रयास कर रहीं सपा की प्रदेश सचिव नीलम यादव (Neelam Yadav) को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. जनपद में निषेधाज्ञा (धारा 163) लागू होने के बावजूद धरने की कोशिश करने पर पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया है.
धारा 163 के बीच धरने की कोशिश, पुलिस अलर्ट
रामपुर प्रशासन ने जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 (पहले की धारा 144) लागू की हुई है. इसके बावजूद सपा नेत्री नीलम यादव जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ धरना देने के लिए गांधी समाधि पहुंच गईं. उनके रामपुर पहुंचने की भनक लगते ही पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया. मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा और धरने पर बैठने की तैयारी कर रहीं नीलम यादव को तुरंत पुलिस अभिरक्षा (हिरासत) में लेकर कोतवाली/महिला थाने ले जाया गया.
‘इस मुद्दे पर हम…’, E20 पेट्रोल के सवाल पर योगी के मंत्री का किनारा
मुचलका भरवाकर रिहा, BNS की धाराओं में केस दर्ज
पुलिस के अनुसार, बिना अनुमति प्रदर्शन करने और निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के आरोप में नीलम यादव पर कानूनी कार्रवाई की गई है. थाना कोतवाली में उनके खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 117/26 दर्ज किया गया है. यह एफआईआर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2) एवं 223 के तहत दर्ज की गई है. पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद नीलम यादव से जमानत मुचलका भरवाकर उन्हें रिहा कर दिया है. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.
‘छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही सरकार’
हिरासत में लिए जाने के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए नीलम यादव ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने जौहर यूनिवर्सिटी पर हो रही कार्रवाई को अनुचित बताते हुए कहा कि इस यूनिवर्सिटी से हजारों छात्र-छात्राओं का भविष्य जुड़ा हुआ है.
नीलम यादव ने कहा, “शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाती है. सरकार को शैक्षणिक संस्थानों को प्रोत्साहित करना चाहिए, न कि उन पर बुलडोजर चलाने जैसी कार्रवाई करनी चाहिए.” * उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक जौहर यूनिवर्सिटी को जारी किया गया नोटिस वापस नहीं लिया जाता, तब तक समाजवादी पार्टी का यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा.
संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर करण भूषण का हमला, बोले- नौटंकी करने…
