नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है और ये एक के बाद एक नए रिकॉर्ड्स बना रही है. ये अब तक ही तीसरी ऑल टाइम वर्ल्डवाइड हाईएस्ट ग्रॉसर इंडियन फिल्म बन चुकी है. वहीं, 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुकी है. इसी के साथ ही अब इसने अपने नाम एक और रिकॉर्ड कर लिया है.
‘रामायण’ की रिलीज को 23 दिनों का वक्त हो गया है और इस बीच फिल्म ने कई रिकॉर्ड्स दुनियाभर के साथ ही इंडिया में भी बनाए. ऐसे में अब 23वें दिन की कमाई के बाद फिल्म ने इंडिया में भी 1000 करोड़ का नेट कलेक्शन का आंकड़ा पार कर लिया है, जिसके बाद ये इस आंकड़े को पार करने वाली बॉलीवुड की दूसरी फिल्म बन गई है. चलिए बताते हैं कलेक्शन…
‘रामायण’ का डे-23 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की है और अच्छा खासा कलेक्शन कर नए रिकॉर्ड्स को अपने नाम किया. इसके आगे कोई भी फिल्म टिक नहीं पाई.
– सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले हफ्ते 564.60 करोड़ का कलेक्शन किया था.
– जबकि दूसरे हफ्ते 299.15 करोड़ और तीसरे वीक 128.35 करोड़ का कारोबार किया.
– इसके बाद फिल्म ने 23वें दिन 8.45 करोड़ का बिजनेस किया.
– फिल्म का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 1,000.55 करोड़ हो चुका है.
– वहीं, इसका इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 1,195.10 करोड़ हो गया है.
‘रामायण’ बनी 1000 करोड़ कमाने वाली बॉलीवुड की दूसरी फिल्म
‘रामायण’ ने इंडिया में 1000 करोड़ के क्लब एंट्री मारने के साथ ही बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. ये बॉलीवुड की दूसरी 1000 करोड़ी फिल्म बन गई है. इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने वाली पहली फिल्म ‘धुरंधर 2’ थी, जिसका इंडिया नेट कलेक्शन 1000 करोड़ से ज्यादा था.
वहीं, ऑल ओवर इंडियन फिल्मों में बात की जाए तो नितेश तिवारी की फिल्म इंडिया में 1000 करोड़ का नेट कलेक्शन करने वाली चौथी फिल्म बन चुकी है. पहली फिल्म ‘बाहुबली 2’ और दूसरी ‘पुष्पा 2’ थी. मेकर्स के लिए ये किसी बड़ी सफलता से कम नहीं है. इसी के साथ ही रणबीर कपूर ने भी अपने करियर में नया कीर्तिमान इसके जरिए स्थापित कर लिया है. ये उनके करियर की सबसे बड़ी हिट बन चुकी है.
