Congress MLA In Ayodhya: खबर अयोध्या से है. जहां कर्नाटक कांग्रेस के विधायकों का राम नगरी दौरा सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है. कैबिनेट विस्तार से पहले कांग्रेस के कई विधायक अयोध्या धाम पहुंचे. जहां उन्होंने रामलला के दर्शन किए और राम मंदिर निर्माण की खुलकर सराहना की.
कर्नाटक में संभावित कैबिनेट विस्तार से पहले कांग्रेस पार्टी के विधायक आध्यात्मिक यात्रा पर अयोध्या पहुंचे. दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात के बाद ये सभी विधायक सीधे अयोध्या धाम पहुंचे, जहां उन्होंने राम जन्मभूमि परिसर में रामलला के दर्शन किए.
राम मंदिर भव्यता की जमकर की तारीफ
पूजन के बाद कांग्रेस विधायकों ने राम मंदिर की भव्यता की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि मंदिर का निर्माण बेहद शानदार और अद्भुत है, और यहां आकर उन्हें शांति और गर्व का अनुभव हुआ. विधायकों ने यह भी बताया कि रामलला की प्रतिमा प्रसिद्ध मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा बनाई गई है, जिसकी कला को अद्वितीय है.
अयोध्या पहुंचे विधायकों में टी.बी. जयचंद्र, अशोक एम. पट्टन, राघवेंद्र हितनाल, जी.एस. पाटिल, बी.के. गोपालकृष्ण बेलूर, बसवराज एन. शिवन्नानवर, शुबा रेड्डी, यशवंत राय पाटिल, जे.टी. पाटिल, विनय कुलकर्णी, शरदक श्री, बी. शिवन्ना, ए.आर. कृष्ण मूर्ति, हंपंगौड़ा बदरली और एस. नारायण स्वामी शामिल हैं.
अयोध्या में आना एक यादगार-आध्यात्मिक अनुभव
विधायकों ने इस दौरान हनुमान जी के दर्शन का भी जिक्र किया और कहा कि अयोध्या आना उनके लिए एक यादगार और आध्यात्मिक अनुभव रहा. राजनीतिक हलकों में इस दौरे को कर्नाटक के संभावित कैबिनेट विस्तार से जोड़कर भी देखा जा रहा है.
कांग्रेस विधायक अशोक एम. पट्टन ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण बहुत ही भव्य है. यहां आकर बहुत शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हुआ. कांग्रेस विधायकटी.बी. जयचंद्र, ‘अयोध्या आना हमारे लिए सौभाग्य की बात है, यह सिर्फ धार्मिक नहीं बल्कि आध्यात्मिक यात्रा भी है.’
यह भी पढ़ें: परिसीमन पर सियासी घमासान: नॉर्थ vs साउथ विवाद तेज, महिला आरक्षण के बीच बढ़ा तनाव, समझें पूरा गणित
