Headlines

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अरविंद केजरीवाल का जिक्र कर कांग्रेस ने कह दी ऐसी बात, BJP को घेरा


उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अजय राय ने मंगलवार (30 जून 2026) को दावा किया कि उन्हें अयोध्या पहुंचते ही नजरबंद कर दिया गया. उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें राम मंदिर में दर्शन की अनुमति नहीं मिलेगी, तब तक वह अयोध्या नहीं छोड़ेंगे. इसे लेकर कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का जिक्र कर बीजेपी पर निशाना साधा. कांग्रेस ने कहा कि हमारे नेता को हाउस अरेस्ट किया जाता है और अरविंद केजरीवाल को VIP सुविधा देकर दर्शन कराया जाता है.

‘केजरीवाल को VIP दर्शन, हमारे नेता को हाउस अरेस्ट’

कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘बीजेपी सरकार की पुलिस ने यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को आचार्य नरेंद्र देव विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में बंद कर दिया है. अजय राय जी को जिस कमरे में रखा गया, उसके दरवाजे बाहर से बंद हैं. ये तरीका निंदनीय है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. एक तरफ पुलिस कांग्रेस के नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लेती है, दूसरी तरफ अरविंद केजरीवाल को VIP सुविधा देकर दर्शन कराया जाता है. ये तानाशाही रवैया BJP सरकार की दोहरी मानसिकता को दिखाता है, लेकिन वे याद रखें कि हम डरने वाले नहीं हैं.’

कांग्रेस नेता अजय राय कहा, ‘मुझे लगता है कि मुझे गिरफ्तार कर लिया गया है, नहीं तो आधी रात को मुझे इस गेस्ट हाउस में लाकर क्यों रखा जाता? उन्होंने आरोप लगाया कि उनके दल के कई सदस्यों को, जो मंगलवार के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से अयोध्या आ रहे थे, रास्ते में रोका गया, हिरासत में लिया गया या उन्हें उनके घरों से बाहर नहीं निकलने दिया गया.’ पुलिस की ओर से हालांकि इस बात की तत्काल पुष्टि नहीं हुई कि अजय राय को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया है या नहीं.

अभी तक आठ आरोपियों की गिरफ्तारी

अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गबन का मामला सामने आने के बाद अजय राय 18 जून को भी अयोध्या जाकर दर्शन-पूजन कर चुके हैं. दान में कथित गबन का मुद्दा सात जून को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए उठाया था और न्यायिक जांच की मांग की थी. बाद में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुरोध पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन किया. एसआईटी की रिपोर्ट के आधार पर आठ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया.

ये भी पढ़ें : ‘मैं ये कहकर चंपत राय का बचाव नहीं कर रहा…’, राम मंदिर चंदा चोरी पर VHP का विस्फोटक जवाब



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *