Rahul Gandhi Speech in Parliament: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार (29 जुलाई) को लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान की निंदा की है. राहुल गांधी ने छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्रीय मंत्री अमित शाह पर आरोप लगाए हैं. इस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि प्रदर्शन के दौरान कोई गोलीबारी नहीं हुई है. पीयूष गोयल ने यह बयान पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिया है.
पीयूष गोयल ने राहुल गांधी के दावों को पूरी तरह मनगढ़ंत और झूठ का पुलिंदा करार दिया है. उन्होंने कहा, ‘कुछ लोग कभी नहीं सुधर सकते. विपक्ष के नेता सदन में ऐसे बेबुनियाद और झूठे बयान देते हैं. जबकि कोई गोलीबारी हुई ही नहीं है. मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं. राहुल गांधी के पास कहने के लिए कोई काम की बात नहीं है. हमने देखा है कि पूरे एक घंटे तक वे बिल या चल रही बहस से जुड़ा एक भी शब्द नहीं बोल पाए. राहुल गांधी का भाषण झूठ का पुलिंदा है.’
राहुल गांधी माफी मांगे: पीयूष गोयल
गोयल ने राहुल गांधी से माफी मांगने को कहा है. इसके अलावा केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी की टिप्पणियों को सदन के रिकॉर्ड से हटाने को कहा है. उन्होंने कहा है कि विपक्ष के नेता संसदीय कार्यवाही के घोर दुरुपयोग के लिए माफी मांगे.
ये भी पढ़ें: CJP प्रोटेस्ट में पैलेट गन चलाने वाले जवानों पर नहीं होगा एक्शन, जानें क्यों?
केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘प्रदर्शनकारी छात्रों पर किसी तरह की गोलीबारी नहीं हुई है. कांग्रेस सांसद से उनके आरोपों के आधार पर सवाल किया. उन्होंने कहा, राहुल गांधी की निराशा इस बात से है कि सरकार ने छात्रों की चिंताओं को बहुत संवेदनशीलता से संभाला. इस बात से भी कि बच्चों ने भी उनकी तारीफ नहीं की. जब कोई गोलीबारी हुई ही नहीं, तो वे किस तरह के आरोप लगा रहे है?’
गोयल ने कहा, ‘सदन में हुई सारी कार्यवाही को पूरी तरह से हटा दिया जाना चाहिए. झूठ पर आधारित राहुल गांधी के बयानों को सदन में अनुमति नहीं दी जानी चाहिए. उन्हें माफी मांगनी चाहिए. यह सदन का घोर दुरुपयोग है.’
अमित शाह को लेकर क्या बोले राहुल गांधी?
इसके अलावा राहुल गांधी ने गृहमंत्री अमित शाह पर भी सीधा निशाना साधा. उन्होंने कहा, ‘सदन से उनकी गैर मौजूदगी डर की निशानी है. देशभर के छात्रों की समस्याओं पर सदन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, गृहमंत्री में यहां बैठने की हिम्मत नहीं है. वे आज यहां नहीं हैं, क्योंकि वे डरे हुए हैं.’
ये भी पढ़ें: Monsoon Session 2026 Day 8 LIVE: राहुल गांधी ने संसद में कहा अंधभक्त, तो मचा हंगामा, रिजिजू बोले- असंसदीय…
