Headlines

राहुल गांधी पर संजय राउत की दो टूक, ‘ऐसा व्यक्ति कभी…’


लोकसभा के बाद राज्यसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया. इस पर संजय राउत ने आरोप लगाते हुए कहा कि पेपर लीक के माफिया आपकी ही पार्टी में है. जब से आपकी सरकार आई है तब से पेपर लीक हो रहे हैं. महाराष्ट्र में जिन लोगों को पकड़ा है, उनकी लिंक कहां तक जाती है एक बार प्रधानमंत्री को देखना चाहिए. पेपर माफिया के कुछ लोगों को हमने योगी जी के मंच पर देखा. महाराष्ट्र में हमेशा देखते हैं. सभी कोचिंग क्लास वाले महाराष्ट्र में सभी भारतीय जनता पार्टी के समर्थक और सदस्य हैं. पेपर सेट करने वाले आरएसएस के लोग हैं इसलिए तो पेपर नीचे तक आता है. 

राहुल गांधी संस्कारी नेता हैं- संजय राउत

बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर के आरोपों पर उन्होंने कहा, “राहुल गांधी संस्कारी नेता हैं. पढ़ा लिखा नेता है. बहुत पढ़ता है, सोचता है. ऐसा व्यक्ति कभी अन-पार्लियामेंट्री शब्द का इस्तेमाल नहीं कर सकता. उनकी फैमिली की परंपरा है. पंडित नेहरू बहुत पढ़े लिखे थे. इंदिरा जी पढ़ी लिखी थीं. राजीव गांधी पढ़े लिखे थे. राहुल जी में वो संस्कार आया है. लोगों को मालूम नहीं कि कौन से शब्द का अर्थ क्या है. आरएसएस को एक चिंतन शिविर लेना चाहिए.”

सोलापुर में ट्रक से भिड़ी एसटी बस, 2 की मौत, रिफ्लेक्टर बना वजह

राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस

बता दें कि अनुराग ठाकुर ने गुरुवार (30 जुलाई) को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन और सदन की अवमानना ​​का एक नोटिस सौंपा. 

मामले में विस्तृत जांच और कार्रवाई की मांग

अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष ने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ असंसदीय और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया और उनके खिलाफ गंभीर एवं बेबुनियाद आरोप लगाए. तीन पन्नों के नोटिस में अनुराग ठाकुर ने लोकसभा अध्यक्ष से अनुरोध किया कि वह मामले में विस्तृत जांच एवं उपयुक्त कार्रवाई के लिए इसे विशेषाधिकार समिति को भेजें. 

बिना शर्त माफी मांगें राहुल गांधी- आदेश का अनुरोध

नोटिस में राहुल गांधी को सदन और अमित शाह से बिना शर्त माफी मांगने का निर्देश देने का भी अनुरोध किया गया है. अनुराग ठाकुर ने सदन की 29 जुलाई की कार्यवाही का हवाला दिया है, जब लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 विधेयक पर चर्चा हुई थी.  बीजेपी सांसद ने कहा कि राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ हुई कथित बातचीत का सदन में उल्लेख करते समय नियम 352 का उल्लंघन किया. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *