Headlines

Gen-Z के फैन हुए खेसारी लाल, बोले- ‘दिल से गुजारिश है कि…’


नीट पेपर लीक मामले में दिल्ली के जंतर-मंतर पर जोरदार तरीके से प्रदर्शन हुआ था जिसका नतीजा सबके सामने है. धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्री के पद से हटना पड़ा. इस लड़ाई में सबसे अधिक चर्चा जेन-जी की हो रही है. इस पर अब भोजपुरी के कलाकार खेसारी लाल यादव ने प्रतिक्रिया दी है. 

शुक्रवार (31 जुलाई, 2026) को खेसारी लाल यादव ने अपने एक्स हैंडल से एक पोस्ट किया और एक बार फिर से मैदान में उतरने की अपील कर दी है. वे खुद भी साथ देने के लिए तैयार हैं. 

जेन-जी के लिए क्या कहा?

उन्होंने कहा, “हमार मन की बात… Gen-Z ने शिक्षा को लेकर जो आंदोलन और सर्जिकल स्ट्राइक किया उसका फायदा हम सबने देख लिया और हर लोगों ने महसूस भी किया. दिल से गुजारिश है कि अब सबको Gen-Z के साथ मिलकर हेल्थ सिस्टम पर सुधार के लिए इक्कठा आवाज उठानी चाहिए.”

‘…आप प्राइवेट हॉस्पिटल में कदम नहीं रख सकते’

एक्स पोस्ट के जरिए खेसारी ने कहा, “आज की तारीख में अगर आपके पास हेल्थ इंश्योरेंस नहीं है तो आप प्राइवेट हॉस्पिटल में कदम नहीं रख सकते. छोटे शहर के सरकारी हॉस्पिटल का हाल हम सबको पता है. हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी और हॉस्पिटल का नेक्सस इतना मजबूत है कि आप उनके चक्रव्यूह से वापस नहीं निकल सकते हैं.”

यह भी पढ़ें- कांग्रेस सांसद तारिक अनवर की दो टूक, ‘सदन तभी चलेगा जब…’

खेसारी लाल यादव ने कहा कि परिवार के एक सदस्य की बीमारी पूरे परिवार को आर्थिक, मानसिक और शारीरिक रूप से तोड़ देती है. ऊपर से इन प्राइवेट हॉस्पिटल, इंश्योरेंस कंपनी और मेडिसिन कंपनी की मार आपको जिंदगी भर के लिए पीछे धकेल देती है. 

उन्होंने कहा, “शायद मेरे मन की ये बात आपको तब तक अच्छी नहीं लगेगी जब तक आपके किसी नजदीक के साथ ऐसा नहीं हुआ हो, लेकिन मेरी मानिए, ये कहानी हर घर की है. सब मिलकर अगली आवाज इसपर उठाइए. मैंने पहले भी उठाई है और आगे भी इस मुद्दे पर साथ दूंगा.”

यह भी पढ़ें- बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *