उत्तर प्रदेश की सियासत में बड़ी हलचल देखने को मिली. लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह और राहुल गांधी की करीब आधे घंटे मुलाकात हुई. इस मुलाकात में गठबंधन पर चर्चा हुई. लोकदल ने राहुल गांधी से 35 विधानसभा सीटें मांगी हैं. लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत की.
राहुल गांधी को 2029 में प्रधानमंत्री बनाना है- सुनील सिंह
सुनील सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के साथ अच्छी बैठक हुई है. उत्तर प्रदेश में हम इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं. हमने कहा है कि हमें 35 सीटें दीजिए. हम एक साथ चुनाव लड़ेंगे. राहुल गांधी ने कहा कि मिल बैठकर बात करेंगे. उन्होंने कहा कि वेस्टर्न यूपी में हमारा मकसद इंडिया गठबंधन की सरकार बनाना है. राहुल गांधी को 2029 में प्रधानमंत्री बनाना है.
किंग नहीं, किंग मेकर बनना चाहता हूं- सुनील सिंह
लोकदल के अध्यक्ष ने कहा, “मैं किंग नहीं, किंग मेकर बनना चाहता हूं. चौधरी जयंत सिंह नकली लोकदल लेकर घूम रहे हैं. असली लोकदल हमारे पास है. जयंत सिंह किसानों की बात नहीं करते हैं. नौजवानों की बात नहीं करते हैं. बेरोजगारी पर बात नहीं करते हैं. महंगाई पर बात नहीं करते हैं. जनता बेहाल और परेशान है.”
जयंत चौधरी वेस्टर्न यूपी में चुनौती नहीं- लोकदल चीफ
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गांधी जयंती पर ग्राम स्वराज को लेकर पंचायत के बीच जाएंगे. इस बात को लेकर हमारी चर्चा हुई है. उन्होंने दावा किया कि वेस्टर्न यूपी में जयंत चौधरी कोई चुनौती नहीं हैं.
यूपी विधानसभा से पहले 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान, 16 अक्टूबर को वोटिंग
