Headlines

‘रिजीम चेंज’ वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- ‘यह अर्बन नक्सल के…’


एडवोकेट प्रशांत भूषण के ‘रिजीम चेंज’ वाले बयान पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा, ‘Regime Change’ जैसे शब्दों के इस्तेमाल से विपक्ष का असली एजेंडा देश के सामने साफ तौर पर उजागर हो गया है. विदेशी ताकतों के साथ मिलकर भारत को अस्थिर करने का यह कुत्सित प्रयास ‘Urban Naxals’ के एजेंडे का ही हिस्सा है.

बीजेपी अध्यक्ष ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा, ‘विपक्ष की लड़ाई चुनावी व्यवस्था में सुधार करने या एसआईआर और देश के युवाओं के भविष्य के लिए कतई नहीं है, यह केवल देश में Anarchy (अराजतकता) फैलाकर किसी भी कीमत पर सत्ता हासिल करने के लिए है.’

उन्होंने आगे कहा, ‘लोकतंत्र में सत्ता का मार्ग जनादेश से होकर गुजरता है, अराजकता से नहीं. भारत की राष्ट्रभक्त जनता और भारतीय जनता पार्टी देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने के किसी भी प्रयास को कभी सफल नहीं होने देंगी.’

प्रशांत भूषण ने क्या कहा था?

एसआईआर में कथित गड़बड़ी को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जारी प्रदर्शनों के बीच एडवोकेट प्रशांत भूषण ने गुरुवार (15 अक्टूबर) को सत्ता परिवर्तन की अपील करते हुए कहा था कि ‘सरकार का आरोप है कि विपक्ष सत्ता परिवर्तन चाहता है. हम अभी इस बात के लिए लड़ रहे हैं कि चुनाव ठीक ढंग से हों, लेकिन अगर इसी तरह की बर्बरता जारी रही, तो सत्ता परिवर्तन निश्चित रूप से होगा.’

प्रशांत भूषण, नेहा बोरा…रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?

‘सत्ता परिवर्तन हर नागरिक का लोकतांत्रिक अधिकार’

उन्होंने कहा, हां, हम सभी सत्ता परिवर्तन चाहते हैं, इसमें क्या गलत है? भाजपा ने सत्ता परिवर्तन के लिए कई आंदोलनों का नेतृत्व किया. अब वे कह रहे हैं कि सत्ता परिवर्तन के लिए कोई साजिश रची जा रही है. सत्ता परिवर्तन हर नागरिक का लोकतांत्रिक अधिकार है. हमारे संविधान के अनुसार, सरकार के प्रति असंतोष पैदा करना कोई अपराध नहीं है.’

ओवैसी ने एलन मस्क को दे दिया अल्टीमेटम, ‘मोदी जी के मैं खिलाफ, लेकिन कोई गोरा…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *