Headlines

रुबीना दिलैक, गौरव खन्ना या फरहाना भट्ट… ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का सबसे अमीर कंटेस्टेंट कौन?


रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. इस सीजन में रुबीना दिलैक, गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट समेत कई जाने-माने सेलेब्स खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं. सभी कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं शो के पॉपुलर कंटेस्टेंट्स की नेटवर्थ और इनमें से कौन सबसे अमीर है.

रुबीना दिलैक
‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक खतरनाक स्टंट करती नजर आ रही हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी कुल नेटवर्थ करीब 30-31 करोड़ रुपये बताई जाती है. उन्होंने ‘शक्ति- अस्तित्व के अहसास की’ और ‘छोटी बहू’ जैसे टीवी शोज से अपनी पहचान बनाई और अच्छी कमाई की है. इसके अलावा, रुबीना ‘बिग बॉस 14’ की ट्रॉफी भी अपने नाम कर चुकी हैं. 

जैस्मिन भसीन
टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की सबसे अमीर कंटेस्टेंट्स में से एक हैं. उनकी कुल नेटवर्थ करीब 41 करोड़ रुपये बताई जाती है. जैस्मिन ‘दिल से दिल तक’ और ‘नागिन 4’ जैसे टीवी शोज के अलावा ‘बिग बॉस’ जैसे कई रियलिटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं. फिलहाल, वो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में खतरनाक स्टंट करती नजर आ रही हैं. 

रुबीना दिलैक, गौरव खन्ना या फरहाना भट्ट... 'खतरों के खिलाड़ी 15' का सबसे अमीर कंटेस्टेंट कौन?

ओरी
ओरी यानी ओरहान अवत्रामणि ने बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के साथ अपनी तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया पर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है. फिलहाल, वो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में अपने जबरदस्त स्टंट्स से लोगों का ध्यान खींच रहे हैं. शो में उनका बेबाक अंदाज भी दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओरी की कुल नेटवर्थ करीब 80 करोड़ रुपये है. 

रुबीना दिलैक, गौरव खन्ना या फरहाना भट्ट... 'खतरों के खिलाड़ी 15' का सबसे अमीर कंटेस्टेंट कौन?

गौरव खन्ना
गौरव खन्ना टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं. रुपाली गांगुली के शो ‘अनुपमा’ में अनुज कपाड़िया का किरदार निभाकर उन्होंने घर-घर में अपनी खास पहचान बनाई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, गौरव की नेटवर्थ करीब 11 से 18 करोड़ रुपये के बीच है. ‘बिग बॉस 19’ का खिताब जीतने के बाद अब वो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं.  

रुबीना दिलैक, गौरव खन्ना या फरहाना भट्ट... 'खतरों के खिलाड़ी 15' का सबसे अमीर कंटेस्टेंट कौन?

ये भी पढ़ें: 1650 करोड़ का साम्राज्य और राजाओं जैसी जिंदगी! एक्टिंग के अलावा इन कामों से करोड़ों छापते हैं मेगास्टार चिरंजीवी

अविका गौर
‘बालिका वधू’ में आनंदी का किरदार निभाकर घर-घर पहचान बनाने वाली अविका गौर टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में शामिल हैं. उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी और इसके बाद कई टीवी शोज और फिल्मों में काम किया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अविका की नेटवर्थ करीब 30 से 35 करोड़ रुपये है. इन दिनों वो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में खतरनाक स्टंट करती नजर आ रही हैं. 

रुबीना दिलैक, गौरव खन्ना या फरहाना भट्ट... 'खतरों के खिलाड़ी 15' का सबसे अमीर कंटेस्टेंट कौन?

हर्ष गुजराल
स्टैंड-अप कॉमेडियन हर्ष गुजराल अपनी कॉमेडी और मजेदार अंदाज के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने स्टैंड-अप शोज के अलावा डिजिटल प्लेटफॉर्म और टेलीविजन पर भी काम किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ करीब 6 से 12 करोड़ रुपये के बीच है.

अविनाश मिश्रा
वहीं, अविनाश मिश्रा टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर्स में शामिल हैं. उन्होंने कई हिंदी टीवी सीरियल्स में काम करके अपनी पहचान बनाई है. अविनाश ‘बिग बॉस 18’ का भी हिस्सा रह चुके हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ करीब 5 से 7 करोड़ रुपये के बीच है. 

ऋत्विक धनजानी
ऋत्विक धनजानी टीवी के पॉपुलर चेहरों में से एक हैं. उन्होंने कई सीरियल्स और रियलिटी शो में काम किया है. एक्टिंग के अलावा वो कई शोज को होस्ट करने और जज करने की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋत्विक की नेटवर्थ करीब 25 करोड़ रुपये है.

फरहाना भट्ट
फरहाना भट्ट ने फिल्मों और रियलिटी शोज के जरिए इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है. वो ‘लैला मजनू’, ‘नोटबुक’ और ‘सनशाइन म्यूजिक टूर्स एंड ट्रेवल्स’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. इसके अलावा, ‘बिग बॉस 19’ में भी उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरहाना की नेटवर्थ करीब 1.5 से 3 करोड़ रुपये के बीच है. अब वो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में खतरनाक स्टंट करती नजर आ रही हैं. 

रुबीना दिलैक, गौरव खन्ना या फरहाना भट्ट... 'खतरों के खिलाड़ी 15' का सबसे अमीर कंटेस्टेंट कौन?

ये भी पढ़ें: ‘मुझे पसंद नहीं है…’ पैपराजी पर भड़कीं श्रिया सरन की 5 साल की बेटी, Video देख लोगों ने लगाई पैप्स की क्लास



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *