Headlines

रेप के आरोप में TMC विधायक परेशराम एयरपोर्ट से गिरफ्तार, मुंबई भागने की फिराक में थे


पश्चिम बंगाल में सोमवार (9 नवंबर, 2026) को बरुईपुर जिला पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने तृणमूल कांग्रेस के विधायक परेशराम दास को कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है. TMC विधायक परेशराम दास पर यौन उत्पीड़न का आरोप है और पुलिस के मुताबिक विधायक को उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब वह मुंबई भागने की कोशिश कर रहे थे. 

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, दुष्कर्म के अलावा कैनिंग पश्चिम के विधायक परेशराम दास पर इससे पहले मटला नदी के किनारे पर अवैध कब्जा करने के आरोप भी लगे थे. इसके अलावा, 2023 के पंचायत चुनावों के दौरान हिंसा भड़काने की साजिश रचने का आरोप भी उन पर लगाया गया था.

पुलिस ने क्या दी जानकारी 

बंगाल पुलिस ने मामले को लेकर बताया कि कैनिंग थाने में दर्ज केस संख्या 561/2026 में TMC विधायक परेशराम दास आरोपी है. यह मामला 5 सितंबर, 2026 को दर्ज किया गया था. इसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 376, 323, 420, 120बी और 506 के तहत आरोप लगाए गए हैं. इसके अलावा, चुनाव बाद हिंसा के सिलसिले में भी विधायक के खिलाफ कई अन्य मामले और FIR दर्ज होने की बात सामने आई है.

तीन साल पहले विधायक पर लगा था दुष्कर्म का आरोप

करीब तीन साल पहले सितंबर महीने में एक महिला ने कैनिंग के SDPO के सामने तृणमूल कांग्रेस (TMC) विधायक परेशराम दास के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी. महिला का आरोप था कि विधायक ने उसे घर में बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था.

इसके अलावा, 2023 के पंचायत चुनावों के दौरान हुई हिंसक घटनाओं में भी CID ने विधायक की भूमिका को लेकर आरोप लगाए थे. उस दौरान पंचायत चुनाव के आसपास इलाके में तनाव और हिंसा की घटनाएं हुई थीं. एक फायरिंग की घटना के बाद हत्या की कोशिश का मामला भी दर्ज किया गया था, जिसकी जांच बाद में CID ने अपने हाथ में ले ली थी. 

परेशराम की गिरफ्तारी पर बोले केंद्रीय राज्य मंत्री

वहीं, डेमोक्रेटिक टीएमसी के विधायक परेशराम दास की गिरफ्तारी पर केंद्रीय राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर ने कोलकाता में मीडिया से बातचीत में कहा, ‘हमें पहले से पत था कि उनके खिलाफ कई मामले हैं. अभी जैसे-जैसे पुलिस की जांच आगे बढ़ेगी और जो भी सजा उन्हें दी जाएगी, वो उन्हें भुगतनी ही होगी.’

यह भी पढ़ेंः खरगे के ‘खुशियों की ईद’ वाले बयान पर पवन खेड़ा ने दी सफाई, ‘ईद’ शब्द का अर्थ…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *