Headlines

‘रोडीज’ विनर आंचल खुराना 70 हजार के फ्लैट में कर रहीं गुजारा, नहीं खरीद पाईं मुंबई में अपना घर


MTV ‘रोडीज 8’ की विनर आंचल खुराना ने हाल ही में फैंस को अपने मुंबई वाले घर का टूर कराया. ‘सपने सुहाने लड़कपन के’ और ‘CID’ जैसे शोज में भी नजर आ चुकी एक्ट्रेस आंचल ने बताया कि उनके लिए अभी खुद का घर खरीदना आसान बात नहीं. वो रेंट पर रह रही हैं. उनके घर का किराया 70 हजार रुपये है.

70 हजार रुपये के फ्लैट में रहती हैं आंचल खुराना
आंचल ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग शेयर कर अपने घर को होम टूर दिया. उन्होंने बताया कि वो मुंबई में 1 BHK फ्लैट के लिए 70 हजार रुपये किराया देती हैं. उनके घर की खिड़की से कोई खूबसूरत नजारा नहीं, बल्कि दूर तक फैली चॉल दिखाई देती है. अपने हालिया व्लॉग में आंचल ने फैंस को अपने किराए के साधारण घर का टूर कराया. इस घर में उनके लग्जरी बैग्स का कलेक्शन भी देखने को मिला.

आंचल ने बताया, ‘ये किराए का घर है. महंगाई और इंडस्ट्री की हालत को देखते हुए अपना घर खरीदने में कम से कम 400-500 साल लग जाएंगे. और ये कोई एस्थेटिक घर नहीं है.’

आंचल ने अपने घर की झलक दिखाते हुए सबसे पहले किचन दिखाया. उन्होंने कहा, ‘ये हमारा छोटा सा किचन है, जिसमें काफी सारा सामान भरा हुआ है. यहीं पर मैंने अपनी वॉशिंग मशीन भी रखी हुई है.’

घर के बाहर से दिखती है चॉल
इसके बाद आंचल ने अपने घर से बाहर का नजारा दिखाया, जहां दूर तक फैली चॉल दिखाई दे रही थी. इस पर उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘अब हम क्या कर सकते हैं? इतने बजट में इतना ही मिलता है.’

ये भी पढ़ेंः बप्पा के स्वागत में झूमे बॉलीवुड सितारे, रितेश-जेनेलिया से अनन्या तक ने मनाई गणेश चतुर्थी

रोडीज विनर ने बयां किया घर ना खरीद पाने का दर्द, मुंबई में चॉल के पास दे रहीं 70,000 किराया

उन्होंने एक छोटा सा कमरा भी दिखाया, जहां वो अपने कपड़े और डिजाइनर बैग्स रखती हैं और वहीं उनका पूजा का सामान भी रखा हुआ है. एक्ट्रेस ने अपने कपड़े और लग्जरी बैग रखने वाली अलमारी दिखाई. अपने डिजाइनर हैंडबैग्स के कलेक्शन की ओर इशारा करते हुए उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘मेरे पास तो हैंडबैग्स हैं ही नहीं.’ इसके बाद उन्होंने अपने कुछ बैग्स भी दिखाए, जिनमें YSL, Gucci और Louis Vuitton जैसे बड़े ब्रांड्स के बैग शामिल थे.

रोडीज विनर ने बयां किया घर ना खरीद पाने का दर्द, मुंबई में चॉल के पास दे रहीं 70,000 किराया

इसके बाद आंचल ने अपना बेडरूम दिखाया. इसके अलावा उन्होंने गेस्ट रुम भी दिखाया. मजाक करते हुए आंचल ने कहा कि वो इस रुम में कपड़े सुखाती हैं.

बता दें, आंचल का ये अपार्टमेंट 13वीं मंजिल पर है. घर में रखी एक छोटी सी टेबल की ओर इशारा करते हुए उन्होंने मजाकिया अंदाज में उसे अपना ‘बार’ बताया.

कौन हैं आंचल खुराना?
आंचल खुराना फिलहाल कलर्स टीवी के शो ‘तू जूलियट जट्ट दी’ का हिस्सा हैं. उन्होंने MTV ‘रोडीज 8’ जीतने के बाद एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. इसके बाद वो ‘सपने सुहाने लड़कपन के’ और ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ जैसे शोज में नजर आईं.

ये भी पढ़ेंः आकांक्षा चमोला ने डिलीट की हस्बैंड के साथ की फोटोज, फिर गौरव ने भी किया अनफॉलो



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *