Headlines

रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, ‘बड़ी बेशर्मी से…’


आरजेडी सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने डिप्टी सीएम विजेंद्र यादव पर हमला बोला है. उन्होंने उन पर जवाबदेही से भागने का आरोप लगाया है. रोहिणी आचार्य ने लालू यादव पर की गई टिप्पणी को लेकर विजेंद्र यादव को घेरा. उन्होंने कहा कि बड़ी बेशर्मी से अमर्यादित टिप्पणी उन लालू जी पर करते दिखे, जिनकी वजह से विजेंद्र यादव अपना लंबा राजनीतिक सफर तय कर सके. रोहिणी ने पूर्व सीएम नीतीश कुमार से भी विजेंद्र यादव की तुलना की.

रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तंज कसते हुए कहा, ”कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जी की दिमागी हालत जैसी मानसिक स्थिति विजेंद्र यादव की भी हो गयी. फेल डबल इंजन वाली सरकार में शामिल लोगों की फितरत जवाबदेही से भागने की रही है.”

‘सरकार की नाकामियों पर पर्दा डालने के लिए लालू यादव पर टिप्पणी’

उन्होंने डिप्टी सीएम विजेंद्र यादव को घेरते हुए आगे कहा, ”पत्रकारों ने राज्य की बदहाल आर्थिक स्थिति, बजट संतुलन और वित्तीय प्रबंधन जैसे जनहित से जुड़े गंभीर सवाल उप मुख्यमंत्री विजेंद्र यादव से पूछे, मगर जवाब देने की बजाए विजेंद्र यादव अपनी सरकार की नाकामियों पर पर्दा डालने की कोशिश में बड़ी बेशर्मी से अमर्यादित टिप्पणी उन लालू जी पर करते दिखे, जिनकी वजह से विजेंद्र यादव अपना लंबा राजनीतिक सफर तय कर सके.”

‘बढ़ती उम्र का असर विजेंद्र यादव के दिमाग पर पड़ रहा’

रोहिणी आचार्य ने ये भी कहा, ”नीतिगत सवालों को टालने के लिए लालू जी जैसे राजनीति के शिखर पुरुष पर अमर्यादित टिप्पणी करना लोकतांत्रिक जवाबदेही से साफ़ तौर पर पीछे हटना है और ये दर्शाता है कि उप मुख्यमंत्री की मानसिक स्थिति भी अपने नेता नीतीश कुमार जी की ही तरह दुरुस्त नहीं है, बढ़ती उम्र का असर दिमाग पर पड़ता दिख रहा है.”

सत्ता पक्ष के पास कोई रोडमैप नहीं- रोहिणी आचार्य

उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि नीतिगत जवाब के अभाव में अभद्र टिप्पणी का सहारा लेना गिरी हुई मानसिकता और वैचारिक शून्यता का प्रतीक है. साफ तौर पर यह दर्शाता है कि सत्ता पक्ष के पास वर्तमान आर्थिक चुनौतियों का सामना करने के कोई स्पष्ट रोडमैप नहीं है.

आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य अपने बेबाक अंदाज और तीखे पोस्ट शेयर करने के लिए जानी जाती हैं. अक्सर वो अपने पिता के विरोधियों का घेराव करती हुईं नजर आती हैं. 

राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, ‘देश आपसे…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *