Headlines

लखनऊ में BJP-सपा और BSP का महामंथन, चुनाव से पहले बनाई रणनीति


उत्तर प्रदेश में साल 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी तैयारियां तेज हो गई हैं. इस चुनाव में करीब 6 महीने का वक्त बाकी है, लेकिन बीजेपी, समाजवादी पार्टी और बसपा ने अभी से संगठन को चुनावी मोड में लाना शुरू कर दिया है. सोमवार को राजधानी लखनऊ में तीनों प्रमुख दलों की अलग-अलग अहम बैठकें हुईं.

बीजेपी ने प्रदेश स्तरीय कार्यशाला के जरिए संगठन और सरकार के कामकाज को जनता तक पहुंचाने की रणनीति पर मंथन किया, सपा ने मतदाता सूची और बूथ स्तर की तैयारियों की समीक्षा की, जबकि बसपा ने सभी 75 जिलाध्यक्षों के साथ संगठन और चुनावी रणनीति पर चर्चा की.

बीजेपी की प्रदेश स्तरीय ‘सेवा संकल्प अभियान’ कार्यशाला सोमवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुई. इसमें करीब 700 पदाधिकारी शामिल हुए. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता बैठक में मौजूद रहे.

इस कार्यशाला में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने और आगामी राजनीतिक अभियानों की रणनीति पर चर्चा हुई. पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर प्रस्तावित ‘सेवा संकल्प अभियान’ को घर-घर तक पहुंचाने की रणनीति पर भी मंथन हुआ.

सपा ने वोटर लिस्ट और बूथ नेटवर्क पर किया मंथन

समाजवादी पार्टी की भी सोमवार को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक हुई. इसमें सभी जिला और महानगर अध्यक्ष शामिल हुए. विधानसभा क्षेत्रों से कंप्यूटर की जानकारी रखने वाले और फॉर्म-6 भरने के काम से जुड़े लोगों को भी बुलाया गया था. इस बैठक में मतदाता सूची की समीक्षा, नए मतदाताओं को जोड़ने और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा हुई. अखिलेश यादव के निर्देशन में हुई इस बैठक में 2027 के चुनाव को देखते हुए पार्टी के वोटर नेटवर्क को मजबूत करने की रणनीति पर भी मंथन किया गया.

बसपा के 75 जिलाध्यक्षों की बैठक

बहुजन समाज पार्टी ने भी सोमवार को लखनऊ में प्रदेश के सभी 75 जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की. इसमें संगठन को मजबूत करने, पार्टी की आर्थिक स्थिति बेहतर करने और जनाधार बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई. इस बैठक में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन के विस्तार, संभावित प्रत्याशियों और बूथ स्तर तक पार्टी को सक्रिय करने पर भी मंथन किया गया. जिलाध्यक्षों से जमीनी फीडबैक लेकर आगे की रणनीति तैयार करने पर जोर रहा. इसके साथ ही मायावती ने यूपी में महिलाओं को कैश स्कीम पर निशाना साधते हुए योगी सरकार और अखिलेश पर कहा रेवडियां देकर महिलाओं की लुभाने की कोशिश करते हैं  ये लोग. ऐसी घोषणाओं से चुनाव प्रभावित करने की कोशिश होती है लेकिन बाद में धोखा होता है.

‘अखिलेश कुत्ते के गले में भी घंटी बांध दें तो वोट देना है’, सपा MLC का बयान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *