Headlines

‘हरे कृष्ण…’, 9 दिन तक मलबे में करते रहे जाप, जिंदा बचे शख्स की आपबीती


नेपाल की बाढ़ की तबाही के 9 दिन बीत चुके हैं, ऐसे में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, इस बीच एक बेहद ही अच्छी खबर सामने आई है. 26 अगस्त की बाढ़ के बाद से त्रिशूली के 3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की टनल में जारी रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान दो लोगों को जिंदा बचा लिया गया.

रेस्क्यू के बाद बचाए गए एक शख्स ने बताया कि वह लगातार हरे कृष्ण मंत्र का जाप करते रहे. साथ ही उन्हें सुरक्षित बाहर निकलने की उम्मीद थी. इधर, रेस्क्यू टीम ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान टनल के अंदर से एक से ज्यादा लोगों की आवाजें सुनाई दीं, जिसके बाद उन्हें निकाला गया. इससे बाकी लोगों के जिंदा होने की उम्मीद भी जागी है.  

शुक्रवार को बचाए गए इन दो लोगों की पहचान संजय शाह और कबीर महार्जन के तौर पर हुई है. संजय शाह इस प्रोजेक्ट के मैकेनिकल फोरमैन हैं, वहीं कबीर इस प्रोजेक्ट में बतौर मैकेनिकल सुपरवाइजर भूमिका निभा रहे थे. दोनों के परिजनों से ABP News ने एक्सक्लूसिव बातचीत की है. 

भगवान कृष्ण-हनुमान जी का जप करते रहे: परिजन

इसको लेकर रेस्क्यू किए गए कबीर महार्जन की पत्नी हिरा शोभा महार्जन, कबीर महार्जन की बहन और रेस्क्यू किए गए संजय शाह के परिजन देव कुमार शाह से बातचीत की.

देव कुमार शाह ने बताया, ‘संजय से मुलाकात हुई है. आज कृष्ण जन्माष्टमी है. उन्होंने भी 9 दिन भगवान श्री कृष्ण और हनुमान जी के नाम का जप किया और भगवान के नाम पर जप करने से हिम्मत मिली.’

कबीर महार्जन की बहन ने कहा, ‘हम बहुत खुश हैं. हम उनसे मिलने आए हैं. हमारी खुशी का कोई ठिकाना नहीं है. वह 9 दिनों तक टनल में फंसे रहे थे. यह एक चमत्कार है. हमने तो एक बार उम्मीद ही छोड़ दी थी. जब यह खबर मिली, तो मैंने अभी अभी पूजा की थी. फिर मैंने अपनी दूसरी बहनों को फोन किया. मेरे भाई के सुरक्षित आने पर भगवान का शुक्रिया किया.’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *