पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने शुक्रवार (18 सितंबर, 2026) को पार्टी की बैठक की जिसमें सभी विधायक और एमएलसी शामिल हुए. हालांकि पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह एवं राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर उपस्थित नहीं हुए. इस पर सियासत शुरू हो गई है.
पार्टी में सब कुछ ठीक होने का दावा
बैठक खत्म होने के बाद पूर्व मंत्री और विधायक अजीत कुमार ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और कई विधायक पार्टी के कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए. उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि ललन सिंह को इस कार्यक्रम में किसी हालत में होना चाहिए था. बैठक में ललन सिंह और रामनाथ ठाकुर का नहीं होना यह संदेश ठीक नहीं है, लेकिन पार्टी में सब कुछ ठीक है.
उन्होंने आगे कहा कि बैठक में हम लोगों को ट्रेनिंग मिली है. कई मुद्दों पर बातचीत हुई है. निशांत हमारे नेता हैं.
सुनील कुमार बोले- निशांत कुमार लीडर
बैठक खत्म होने के बाद मंत्री सुनील कुमार ने भी मीडिया से बात की. बताया कि बैठक में ट्रेनिंग दी गई है. ट्रेनिंग के साथ-साथ जब पूछा गया कि क्या निशांत की लीडरशिप मंजूर है तो सभी लोग में एक स्वर में हां कहा. उन्होंने कहा कि निशांत तो हमारे लीडर हैं, नीतीश कुमार और निशांत के अलावा इस पार्टी का लीडर कौन है?
यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार की बैठक से बड़ी खबर, निशांत को CM बनाने की मांग
पार्टी के वरिष्ठ विधायक हरि नारायण सिंह ने कहा कि बैठक में कई मुद्दे पर चर्चा हुई है. मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि पार्टी के मालिक नीतीश कुमार हैं. एक सवाल पर कहा कि अनंत सिंह किसका विरोध करेंगे अनंत सिंह जानें, पार्टी अपने उम्मीदवार के साथ रहेगी. जो फैसला होगा वह नीतीश कुमार का होगा. वही सबको मानना होगा.
बिहार सरकार के मंत्री बुलो मंडल ने कहा कि पार्टी के बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर अनंत सिंह के द्वारा नीरज कुमार का विरोध किया जा रहा है तो पार्टी पूरे मामले को देख रही है.
यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार फिर पलटेंगे? RJD के बाद कांग्रेस का ऑफर, टेंशन में BJP!
