Headlines

लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ टिप्पणी पर भड़की महिला, खुद को पत्नी बताकर धमकाया


उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया. अखिल भारतीय जाट महासभा के युवा जिला अध्यक्ष मुकुल चौधरी को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ टिप्पणी करना भारी पड़ गया.

आरोप है कि सोशल मीडिया के जरिए एक महिला ने मुकुल चौधरी को जान से मारने की धमकी दे दी. महिला ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताया. शिकायत मिलने के बाद से शामली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया.

मुजफ्फरनगर: जीजा से था अवैध संबंध! इश्क में पति की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

पूछताछ में महिला ने किया ये दावा

पुलिस पूछताछ में महिला ने दावा किया कि वह पिछले आठ वर्षों से लॉरेंस बिश्नोई को मन ही मन अपना पति मानती है. दरअसल, इन दिनों शामली में अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है. इसी बीच अखिल भारतीय जाट महासभा के युवा जिला अध्यक्ष और गांव जानधेड़ी निवासी मुकुल चौधरी ने एक निजी यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में अंकित हत्याकांड को लेकर जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ टिप्पणी की थी.

पुलिस के मुताबिक, यह वीडियो राजस्थान के जयपुर निवासी बिंदु नाम की महिला ने देखा. वीडियो देखने के बाद महिला कथित तौर पर नाराज हो गई और सोशल मीडिया मैसेंजर के जरिए मुकुल चौधरी को धमकी दी. आरोप है कि महिला ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताते हुए जान से मारने की धमकी दी.

मुकुल चौधरी ने पुलिस में की धमकी की शिकायत

धमकी मिलने के बाद मुकुल चौधरी ने पुलिस से शिकायत की. पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और शनिवार को आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस पूछताछ में सामने आया कि महिला मूल रूप से बिहार की रहने वाली है और फिलहाल जयपुर में रहकर बाउंसर का काम करती है. पुलिस के अनुसार, महिला के करीब चार बच्चे हैं और वह पिछले लगभग आठ वर्षों से अपने पति से अलग रह रही है.

पूछताछ में महिला ने कथित तौर पर बताया कि वह पिछले आठ वर्षों से लॉरेंस बिश्नोई को मन ही मन अपना पति मानती है. महिला का कहना था कि लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ कोई गलत टिप्पणी उसे बर्दाश्त नहीं होती.

हालांकि पुलिस के मुताबिक, महिला न तो कभी लॉरेंस बिश्नोई से मिली है और न ही उसके किसी साथी से उसकी मुलाकात हुई है. इसके बावजूद उसने खुद को लॉरेंस की पत्नी बताते हुए युवक को धमकी दी. फिलहाल शामली पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

BRICS पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बड़ा बयान, ‘आतंकवाद के साथ धर्म को…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *