Headlines

लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया


दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को पुलिस ने प्रदर्शन स्थल से हटा दिया है. भारी पुलिस बल की मौजूदगी में उन्हें प्रोटेस्ट साइट से अस्पताल ले जाया गया. इस दौरान वहां मौजूद प्रदर्शनकारियों में अफरा-तफरी मच गई. 

इस बीच सोनम वांगचुक को हटाए जाने के बाद प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है. नेताओं की ओर से दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई पर निशाना साधा जा रहा है. वहीं इस बीच बिहार आरजेडी की तरफ से पहली पहली प्रतिक्रिया आ गई है. आरजेडी प्रवक्ता प्रियंका भारती ने कहा, “सोनम वांगचुक को जबरन जंतर-मंतर से उठा लिया गया. कपड़ों से ढक रहे हैं.” 

चिराग पासवान ने साफ किया रुख, ‘बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले…’

प्रियंका भारती ने सरकार पर बोला हमला

आरजेडी नेता प्रियंका भारती ने सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा, “सरकार को ये बात समझ नहीं आई कि लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? याद रखिएगा, जितने छात्रों ने आत्महत्या की, उनके लहू आपके कपड़ों पर हैं.  एक वक्त आएगा, जब भाजपाई ये बताने में शर्म करेंगे कि वो भाजपाई थे.”

इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया- दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई है. जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शनिवार को उनके अनशन के 21वें दिन तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन स्थल से उठाया. इस बीच पुलिस की इस कार्रवाई का वीडियो सामने आया है. 

पुलिस ने इस कार्रवाई पर कहा कि हाईकोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए जब उन्हें अस्पताल ले जाने की कार्रवाई की जा रही थी, तब प्रदर्शनकारियों ने इसका विरोध करते हुए बाधा उत्पन्न करने का प्रयास किया, जिससे कुछ देर के लिए थोड़ी अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. हालांकि, पुलिस ने अत्यधिक संयम बरतते हुए पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराई.”

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- ‘इलेक्शन कमीशन ने…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *