Headlines

‘वायरल गर्ल’ मेधावी बिधूड़ी ने विराट कोहली से की खास रिक्वेस्ट


महिला दिल्ली प्रीमियर लीग में अपने अनोखे ‘6-7’ सेलिब्रेशन से सोशल मीडिया पर छाने वाली मेधावी बिधूड़ी अब एक और वजह से चर्चा में हैं. दिल्ली की लेग स्पिनर ने विराट कोहली से ऐसी रिक्वेस्ट की है, जिसे सुनकर उनके फैंस भी मुस्कुरा देंगे. मेधावी चाहती हैं कि विराट उन्हें सोशल मीडिया पर वापस फॉलो करें. 

एक सेलिब्रेशन ने बदल दी पहचान

मेधावी ने 20 अगस्त को साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज की निशिका सिंह को आउट करने के बाद ‘6-7’ वाला सेलिब्रेशन किया था. उनकी जर्सी का नंबर भी 67 है, इसलिए उनका यह अंदाज देखते ही देखते वायरल हो गया. इस मुकाबले में उन्होंने 2 विकेट लिए थे, हालांकि उनकी टीम सेंट्रल दिल्ली क्वींस को हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद मेधावी की सोशल मीडिया फॉलोइंग तेजी से बढ़ी. अब उन्होंने बताया कि इतने नए फॉलोअर्स मिलने के बाद भी उनकी एक खास इच्छा बाकी है. वह चाहती हैं कि विराट कोहली भी उन्हें फॉलो करें.

यह भी पढ़ें- ‘बुखार हो जाएगा…’ कोलंबो की बारिश में नहाए चोटिल ऋषभ पंत; वीडियो वायरल

विराट कोहली हैं मेधावी के फेवरेट

मेधावी ने विराट कोहली और पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज को अपने पसंदीदा क्रिकेटरों में बताया. विराट को लेकर उनका जुड़ाव इसलिए भी खास है क्योंकि वह खुद दिल्ली से आती हैं. दिलचस्प बात यह है कि मेधावी की विराट से अभी तक मुलाकात नहीं हुई है. उन्होंने बताया कि वह डीडीसीए में ट्रेनिंग कर रही थीं और उसी दौरान विराट भी वहां मौजूद रहे थे, लेकिन दोनों की मुलाकात नहीं हो पाई. 

WPL में RCB के लिए खेलना चाहती हैं

मेधावी की नजर अब महिला प्रीमियर लीग पर भी है. अगर उन्हें WPL में खेलने का मौका मिलता है, तो उनकी पहली पसंद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु होगी. विराट कोहली के प्रति उनकी पसंद का इस चुनाव में भी बड़ा असर है. मेधावी पहले WPL ऑक्शन के लिए अपना नाम रजिस्टर करा चुकी हैं. वह दिल्ली के घरेलू क्रिकेट सेटअप का हिस्सा रही हैं और अंडर-19 स्तर पर भी राज्य का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं.

यह भी पढ़ें- लड़के से लड़की बनीं अनाया बांगर को मिली क्रिकेट खेलने की अनुमति, जानें कैसे





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *