Headlines

वाराणसी में बदला मौसम का मिजाज, गंगा घाटों पर ठंडी हवाओं का लुत्फ ले रहे लोग

मौसम में हुए इस बदलाव का सीधा असर वाराणसी के ऐतिहासिक गंगा घाटों पर देखने को मिला. घाटों पर तेज आंधी चली, जिससे लहरों का नजारा बदल गया और वहां मौजूद लोगों ने इस खुशनुमा मौसम का जमकर लुत्फ उठाया.

दोपहर बाद तेज हवाओं और बादलों के डेरा डालने से वाराणसी के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है. कई दिनों से उमस और भीषण गर्मी की मार झेल रहे काशीवासियों और पर्यटकों को इससे बड़ी राहत मिली है.

जानकारी के अनुसार, वाराणसी के आसपास के कुछ जनपदों में बारिश की फुहारें पड़ी हैं. हालांकि, पूरे जून महीने में बारिश के लिए तरसने वाले काशी के लोगों को अभी भी आसमान से एक अच्छी और झमाझम बारिश की उम्मीद है.

गंगा घाटों पर घूमने आए पर्यटकों के लिए यह बदला हुआ मौसम किसी शानदार सौगात से कम नहीं था. तेज हवाओं के बीच घाटों की सीढ़ियों पर बैठे लोगों और नौका विहार का आनंद ले रहे पर्यटकों ने इस पल को खूब कैमरे में कैद किया. मौसम सुहाना होने से नाविकों को भी घाट पर अच्छी भीड़ की उम्मीद है.

इस मौसमी बदलाव से न सिर्फ शहरी लोगों को बल्कि ग्रामीण इलाकों के किसानों को भी बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जगी है. जून की भीषण गर्मी और सूखे के बाद, आसमान में छाए इन काले बादलों ने धान की रोपाई के लिए झमाझम बारिश का इंतजार कर रहे अन्नदाताओं के चेहरों पर भी मुस्कान ला दी है.

मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक वाराणसी और आसपास के पूर्वांचल के जिलों में ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है. बादलों की आवाजाही के साथ ही गरज-चमक के साथ बारिश के आसार जताए गए हैं, जिससे आने वाले दिनों में उमस भरी गर्मी से पूरी तरह निजात मिल सकती है.

Published at : 05 Jul 2026 07:11 PM (IST)

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड फोटो गैलरी

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *