Headlines

विलियम इश्माएल संग शादी के दौरान इमोशनल हो गई थीं जेनिफिर विंगेट, दोस्त का खुलासा, वेडिंग रिसेप्शन की डिटेल्स भी दी


टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस जेनफिर विंगेट फाइनली शादी के बंधन में बंध गई हैं. अदाकारा ने  17 जुलाई  को अपने विदेशी बॉयफ्रेंड विलियम इश्माएल संग यूके में वेडिंग की है.कहा जा रहा है कि इस शादी में करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए थे.

वहीं जेनिफिर की करीबी दोस्त ने एक्ट्रेस की शादी को लेकर कई डिटेल शेयर की हैं. साथ ही ये भी बताया है कि जेनिफिर अपने पति विलियम संग अपना वेडिंग रिसेप्शन कब और कहां देंगी? 

विलियम संग शादी के दौरान जेनिफर हो गई थीं इमोशनल
बता दें कि जेनिफर विंगेट की एक करीबी दोस्त ने बताया कि विलियम इश्माएल संग अपनी शादी से एक्ट्रेस काफी खुश हैं और वे वेडिंग के दौरान काफी इमोशनल हो गई थीं. जेनिफर की दोस्त ने ये भी बताया कि एक्ट्रेस के पति विलियम इश्माएल का भारत आना जाना लगा रहता था और वो जेनिफर का काफी ख्याल रखते हैं और वो  काफी केयरिंग भी हैं. एक्ट्रेस जैसा हमसफर चाहती थीं विलियम वैसे ही है इसिलिए जेनिफर ने शादी के लिए सोचा.

ये भी पढ़ें:-Friday Box Office Collection: फ्राइडे को ‘द ओडिसी’ ने ‘धमाल 4’ की कर दी छुट्टी! ‘अल्फा’ से ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई हुई चौपट, जानें- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

जेनिफर कब वेडिंग रिसेप्शन होस्ट करेंगी?  
जेनिफर विंगेट के करीबी दोस्त ने ये भी बताया कि एक्ट्रेस भारत लौटने के बाद अपना वेडिंग रिसेप्शन  रखने वाली हैं और इसकी  डिटेल्स आने वाले दिनों में पता चलेगी.

वहीं इससे पहले  एक्ट्रेस के ब्राइडल गाउन की कुछ तस्वीरें ऑनलाइन वायरल हुई थी जिनसे फैंस को जेनिफर के वेडिंग गाउन की झलक मिली थी. वायरल क्लिप्स में जेनिफर अपनी वेडिंग गाउन की बारीक कारीगरी को देखती और ड्रेस के तैयार होने पर एक्साइटेड नजर आ रही हैं. एक और वीडियो में वह ड्रेस पहनकर देख रही हैं और अपने ब्राइडल लुक के लिए फ़ैब्रिक को फाइनल करती दिख रही हैं.

 

जेनफिर की पहली शादी करण सिंह ग्रोवर से हुई थी
बता दें कि ये जेनिफर की दूसरी शादी है. इससे पहले एक्ट्रेस ने करण सिंह ग्रोवर संग साल 2012 में शादी की थी हालांकि दो साल बाद यानी साल 2014 में ही इनका तलाक हो गया था.  

कौन हैं जेनिफर के पति विलियम इश्माएल ?
खबरों के मुताबिक, जेनिफर और विलियम कई महीनों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और उन्होंने अपने रिश्ते को काफी हद तक लोगों की नजरो से दूर रखा है. पहले आई खबरों में दावा किया गया था कि विलियम ने छुट्टियों के दौरान एक्ट्रेस को प्रपोज किया था, जिसके बाद कपल ने अपनी शादी की प्लानिंग शुरू कर दी. विलियम सिंगापुर में रहने वाले एक बिजनेसमैन हैं और खबरों के मुताबिक एमएचसी डिजिटल ग्रुप में बिजनेस डेवलपमेंट और ट्रेडिंग के डायरेक्टर के तौर पर काम करते हैं. उन्होंने यॉर्क यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स और फाइनेंस की पढ़ाई की है और पहले यूबीएस इन्वेस्टमेंट बैंक के साथ काम कर चुके हैं. उनके प्रोफेशनल एक्पीरियंस में ट्रेडिंग, फॉरेन एक्सचेंज और बिजनेस डेवलपमेंट शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:-The Odyssey BO Collection Day 1:’द ओडिसी’ की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, बनी साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग फिल्म





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *