Headlines

वृषभ मासिक राशिफल अक्टूबर 2026: छठे भाव में लक्ष्मीनारायण व बुधादित्य योग, बिजनेस में बंपर मुनाफा, विदेश यात्रा व करियर में उन्नति के योग


Taurus Monthly Horoscope October 2026:  अक्टूबर 2026 का महीना वृषभ राशि के जातकों के लिए आर्थिक मजबूती, करियर में विस्तार और पारिवारिक खुशहाली लेकर आ रहा है. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा (ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ) के अनुसार, इस माह आपकी राशि के स्वामी शुक्र देव और बुध एक साथ आपकी राशि से छठे भाव में विराजमान रहेंगे. 17 अक्टूबर तक सूर्य देव पंचम भाव में रहेंगे, जिसके बाद वे छठे भाव में प्रवेश करेंगे.

छठे भाव में पहले से मौजूद शुक्र और बुध के साथ सूर्य की युति होने से लक्ष्मीनारायण योग और बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा. इसके साथ ही मंगल और गुरु तीसरे भाव में, एकादश भाव में वक्री शनि, दशम भाव में राहु तथा चौथे भाव में केतु का प्रभाव रहेगा. आइए विस्तार से जानते हैं कि अक्टूबर 2026 का यह पूरा महीना आपके परिवार, व्यापार, नौकरी, शिक्षा, प्रेम और स्वास्थ्य के लिहाज से कैसा रहेगा.

पारिवारिक जीवन  

पारिवारिक जीवन को लेकर प्रसन्न रहेगे परिवार में किसी तरह का कोई विवाद नहीं बनेगा अगर पहले किसी बात को लेकर विवाद बना हुआ था संवाद के द्वारा रिश्ता मजबूत बनेगा.
परिवार के उन्नति के बारे में सोचे,भाई बहन से सहयोग मिलेगा.17 अक्तूबर के बाद रिश्ता और मजबूत बनेगा पारिवारिक आय में वृद्दि होगी

 व्यापार तथा नौकरी 

वयोपार से जुड़े लोग को धन का चिंता दूर होगा बिजनेश में अच्छी मुनाफा के कारण मन प्रसन्न रहेगा साझे में व्यापार किए है लेनदेन की प्रक्रिया को साफ रखे साथी के ऊपर भरोसा रखे नए व्यापार का प्लान किए है सफलता मिलेगा नौकरी में उन्नति के रास्ते खुलेगे शनि का प्रभाव से आप अपना कार्य आसानी से पूरा करेगे,अधिकारी सहयोग करेगे नौकरी को लेकर विदेश जाने का प्लान किए है सफलता मिलेगा.

शिक्षा तथा करियर 

विधार्थियों को अपने पढाई पर पूरा ध्यान रखना पड़ेगा शिक्षा की गतिविधि पर बहुत ध्यान देना पड़ेगा पंचम भाव में सूर्य पंचम भाव में है पंचमेश छठे भाव में राजयोग बनाए है उच्य शिक्षा की तैयारी कर रहे है, टेक्निकल की पढाई कर रहे है उन्हें सफलता मिलेगा,करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे कार्य को लेकर बाहर जाने का प्लान बन सकता है ,यात्रा से लाभ होगा .
 
प्रेम जीवन

प्रेम सम्बन्ध माह के सुरुआत अनुकूल नहीं रहेगा पार्टनर के साथ विवाद बनेगा 17 सितम्बर के बाद रिश्ता मजबूत बनेगा, पार्टनर के साथ अच्छी तालमेल देखने को मिलेगा,सिंगल है किसी खास नजदीकी या सोसल मिडिया के द्वारा रिश्ता जुड़ सकता है वैवाहिक जीवन में प्रसन्न रहेगे एक दुसरे के सहयोग करेगे साथ ही बाहर घूमने का प्लान बनेगा जिसे रिश्ता और मजबूत बनेगा.

स्वास्थ्य
स्वास्थ्य को लेकर चिंता नहीं करे दैनिक जीवन में आहार -विचार को ठीक रखे शनि सहयोग करेगे जिसके कारण आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा,रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनेगा.समय पर संतुलित भोजन करे सुबह में टहले तथा व्यायाम करे ,

लकी नंबर : 6    
लकी कलर: आसमानी  

उपाय
शुक्रवार को चावल का दान करे .
नित्य हनुमान चालीसा का पाठ करे.

FAQs

Q1. अक्टूबर 2026 में वृषभ राशि के जातकों को व्यापार और पार्टनरशिप में क्या लाभ मिलेगा?
Ans. व्यापार में अच्छी कमाई से धन की चिंता दूर होगी, नए बिजनेस के प्लान में सफलता मिलेगी और लेन-देन साफ रखने से पार्टनरशिप में मजबूती आएगी.

Q2. इस माह वृषभ राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए विदेश यात्रा और प्रमोशन के क्या योग हैं?
Ans. शनि के प्रभाव से कार्य समय पर पूरे होंगे, अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और नौकरी के सिलसिले में विदेश जाने की योजना बना रहे लोगों को सफलता मिलेगी.

Q3. 17 अक्टूबर के बाद वृषभ राशि के पारिवारिक और लव रिलेशन में क्या बदलाव आएगा?
Ans. 17 अक्टूबर के बाद प्रेम संबंधों के विवाद सुलझेंगे, पारिवारिक आय में वृद्धि होगी और वैवाहिक जीवन में बाहर घूमने के प्लान से रिश्ते मजबूत होंगे.

October Money Horoscope 2026: अक्टूबर में इन 4 राशियों के हाथ में टिकेगा पैसा, सिंह-कुंभ समेत इनका बढ़ सकता है खर्च

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *