Headlines

वेस्टइंडीज टीम में आपसी कलह, खिलाड़ी नए हेड कोच को सुना दी खरी-खोटी


वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के अंदर आपसी कलह चल रही है. हेड कोच डैरेन सैमी और तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ आमने-सामने हैं. वेस्टइंडीज टीम इस समय पाकिस्तान के साथ टेस्ट सीरीज खेल रही है और पहला टेस्ट मैच कैरेबियाई टीम ने 90 रनों से जीत लिया था. सीरीज शुरू होने से पूर्व कोच सैमी का कहना था कि जोसेफ ने खुद को सेलेक्शन के लिए अनुपलब्ध करवाया था. मगर अब जोसेफ ने कोच सैमी पर पलटवार करते हुए तीखा बयान दे डाला है.

अल्जारी जोसेफ ने जून में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दोनों मैच खेले थे, जहां उन्होंने दोनों मुकाबलों में 6 विकेट लिए थे. यह मामला वहां से शुरू हुआ जब हेड कोच डैरेन सैमी नए आरोप लगाते हुए कहा कि अल्जारी जोसेफ ने खुद पाकिस्तान सीरीज के लिए सेलेक्शन से मना कर दिया था.

जोसेफ नए किया पलटवार

एक शो पर चर्चा करते हुए अल्जारी जोसेफ ने बताया, “मेरी और कोच की बात हुई थी, मेरी वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों से भी बात हुई थी और आपने बोर्ड का स्टेटमेंट देखा होगा तो ‘निजी कारण’ का जिक्र किया गया है. डैरेन सैमी लंबे समय से वेस्टइंडीज क्रिकेट से जुड़े हुए हैं और वे अच्छी तरह जानते हैं कि इस तरह के स्टेटमेंट का क्या प्रभाव पड़ सकता है.”

उन्होंने कोच पर पलटवार करते हुए यह भी कहा कि डैरेन सैमी को अच्छे ढंग से अंदाजा था कि इस तरह का स्टेटमेंट लोगों के बीच कैसा संदेश भेजेगा.

कोच और बोर्ड का अलग-अलग बयान

दरअसल पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड नए स्टेटमेंट जारी करके बताया था कि अल्जारी जोसेफ निजी कारणों से सीरीज में नहीं खेलेंगे. जबकि उसके एक दिन बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में हेड कोच डैरेन सैमी का कहना था कि जोसेफ ने खुद स्क्वाड में सेलेक्शन से मना कर दिया था.

यह भी पढ़ें:

कोहली नंबर-1, सचिन दूसरे स्थान पर; 8 बल्लेबाजों की यह लिस्ट देख सब हैरान

विराट-रोहित समेत सिर्फ 6 खिलाड़ी पक्के! 2027 वर्ल्ड कप में कैसी दिखेगी टीम इंडिया



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *