वेस्टइंडीज कोई एक देश नहीं है बल्कि कैरेबियन द्वीपों और देशों का एक समूह है. जमैका त्रिनिदाद और टोबैगो जैसे देशों की अपनी करेंसी है. इसी के साथ कई पूर्व कैरेबियाई देश ईस्ट कैरेबियन डॉलर का इस्तेमाल करते हैं.

एक्सचेंज रेट के मुताबिक ₹1000 लगभग 1647 जमैकन डॉलर के बराबर होते हैं. हालांकि यह रकम संख्या के हिसाब से काफी लगती है लेकिन स्थानीय कीमत ही इस बात को तय करती है कि यह खाने, ट्रांसपोर्ट या फिर रोजमर्रा के दूसरे खर्चों के लिए काफी है या नहीं.

त्रिनिदाद और टोबैगो में ₹1000 लगभग 69-70 त्रिनिदाद और टोबैगो डॉलर के बराबर होते हैं. यह रकम रोजमर्रा के कुछ बुनियादी खर्चों को पूरा कर सकती है.

एंटीगुआ और बारबुडा, सेंट लूसिया और डोमिनिका जैसे देशों में ₹1000 लगभग 20 ईस्ट कैरेबियन डॉलर में बदल जाते हैं.

लगभग ₹1000 की स्थानीय करेंसी से यात्री किसी साधारण स्थानीय रेस्टोरेंट में एक या फिर दो बार का सादा खाना खा सकते हैं. चावल के साथ चिकन जैसी डिश पर्यटकों के लिए बने रेस्टोरेंट में खाने की तुलना में सस्ती हो सकती है.

स्थानीय कीमतों के आधार पर ₹1000 में स्थानीय ड्रिंक की कुछ बोतलें या फिर लगभग 1 से 2 किलोग्राम फल खरीदे जा सकते हैं.

कुछ कैरेबियन जगह पर बदली हुई रकम से लोकल बस या फिर शेयर्ड टैक्सी से दो-तीन छोटी यात्राएं की जा सकते हैं.

कई कैरेबियन जगह पर अमेरिकी डॉलर आसानी से स्वीकार किए जाते हैं या फिर बदले जा सकते हैं. इस वजह से यह यात्रियों के लिए काम के होते हैं.
Published at : 09 Oct 2026 06:53 PM (IST)
