Headlines

वैभव सूर्यवंशी के कार कलेक्शन में एक से बढ़कर लक्जरी गाड़ी, एक की कीमत करोड़ों में


15 साल के वैभव सूर्यवंशी दुनिया के सबसे चर्चित क्रिकेटरों में से एक बन चुके हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में आने के बाद उनकी लोकप्रियता सातवें आसमान पर है. वैभव हाल ही में नई टाटा सिएरा गाड़ी के मालिक बने हैं, दिवाली के मौके पर वह अपनी गाड़ी की डिलीवरी लेने शोरूम पहुंचे थे. यह गाड़ी उन्होंने खरीदी नहीं है, बल्कि IPL 2026 में सुपर स्ट्राइकर अवॉर्ड के साथ टाटा की यह चमचमाती कार उन्हें मिली थी.

मगर टाटा सिएरा ही इकलौती गाड़ी नहीं है, जो वैभव सूर्यवंशी के कार कलेक्शन में मौजूद है. हालांकि वैभव अभी नाबालिग हैं, इसलिए उनके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है, जिससे वो अपनी एक भी गाड़ी को सड़क पर लेकर नहीं जा सकते हैं. फिर भी जान लीजिए कि उनके कार कलेक्शन में अभी कौन-कौन से गाड़ी मौजूद है.

वैभव सूर्यवंशी का कार कलेक्शन

टाटा सिएरा – वैभव सूर्यवंशी की सबसे नई गाड़ी टाटा सिएरा ही है, जो उन्हें IPL 2026 में सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन बनने पर मिली थी. उन्होंने सीजन में सबसे तूफानी 237.31 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी. उसकी डिलीवरी उन्हें दिवाली के दिन मिली. भारत में इस गाड़ी की कीमत 26 लाख रुपये तक जाती है.

मर्सेडीज बेंज – मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार वैभव सूर्यवंशी के पास मर्सेडीज बेंज भी है. दावा किया जाता है कि उनके पास मर्सेडीज बेंज जीएलई 300डी मॉडल है, जो उन्हें राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी के पूर्व मालिक रणजीत बरठाकुर ने दी थी. हालांकि मॉडल को लेकर किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. बरठाकुर ने आईपीएल में शानदार परफॉरमेंस के लिए वैभव को यह गाड़ी गिफ्ट की थी.

टाटा कर्व ईवी – उनके कार कलेक्शन में टाटा कर्व ई भी है. यह कार उन्हें आईपीएल 2025 में सुपर स्ट्राइकर अवॉर्ड जीतने के लिए मिली थी. पिछले सीजन भी वैभव ने 206.55 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन का अवॉर्ड जीता था. उसके साथ उन्हें टाटा कर्व का ईवी मॉडल मिला था.

टोयोटा फॉर्चूनर लीजेंडर – इस गाड़ी का नाम सीधे तौर पर वैभव सूर्यवंशी के साथ नहीं जुड़ा है. इसी साल पटना स्थित बुद्ध टोयोटा शोरूम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप साझा किया था. वैभव के परिवार ने टोयोटा फॉर्चूनर लीजेंडर कार खरीदी थी.

यह भी पढ़ें:

Watch: दिवाली पर अभिषेक शर्मा ने फैमिली संग किया शानदार डांस, वायरल हो गया वीडियो



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *