Headlines

गोकुल डेयरी चुनाव विवाद पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन, ‘सोचिए ज्ञानेश कुमार की मदद से…’


महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में सोमवार (9 नवंबर, 2026) को हजारों की संख्या में डेयरी फार्मर्स अपने मवेशियों के साथ सड़कों पर उतर आए और जिला कलेक्टर के ऑफिस तक पैदल मार्च निकाला. डेयरी फार्मर्स के विरोध का समर्थन करते हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार पर निशाना साधा है.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री दूसरों को अराजकतावादी कहते हैं, लेकिन खुद एक मिल्क कॉपरेटिव का चुनाव हारने के बाद जनता के फैसले को स्वीकार करने के बजाय अपनी सत्ता का इस्तेमाल कर उस पर जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं.

जनादेश कुचलकर सत्ता हथियाने वाले असली अराजकतावादी- दीपके

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट रीशेयर करते हुए CM देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार की आलोचना की है. उन्होंने कहा, ‘जनता के जनादेश को कुचलकर जो सत्ता हथियाने की कोशिश करते हैं, वो ही असली अराजकतावादी होते हैं.’ 

उन्होंने कहा, ‘गोकुल मिल्क कॉपरेटिव को इन असंवैधानिक और अराजक ताकतों के चंगुल से बचाने के लिए सड़कों पर उतरे कोल्हापुर के लोगों को सलाम है!’

3 बिंदुओं में सरकार पर लगाया आरोप

वहीं, एक अन्य X पोस्ट में अभिजीत दीपके ने इस मामले को लेकर 3 बिंदुओं में जानकारी दी और BJP पर आरोप भी लगाया है. उन्होंने पोस्ट में कहा, ‘जो लोग ये सोच रहे हैं कि कोल्हापुर की गोकुल डेयरी में क्या चल रहा है, इसे समझिएः

  • गोकुल डेयरी के लिए चुनाव हुए थे. सतेज पाटिल के गुट ने 13 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया, जबकि BJP के नेतृत्व वाली महायुति को 12 सीटें मिलीं और वो चुनाव हार गई.
  • चुनाव में हार मिलने के बाद BJP सरकार एक अध्यादेश लेकर आई, जिसके तहत वोट का अधिकार रखने वाले 4 अतिरिक्त सदस्यों की नियुक्ति का प्रावधान किया गया.
  • इन 4 अतिरिक्त सदस्यों के वोटों के दम पर BJP समर्थित गुट बहुमत हासिल कर सकता है और चुनाव हारने के बावजूद गोकुल डेयरी पर कब्जा कर सकता है.

ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या बोले अभिजीत दीपके?

दीपके ने कहा, ‘सोचिए, जब एक डेयरी कॉपरेटिव के चुनाव में मिले जनादेश को पलटने के लिए ये इतने उतावले होकर कोशिशें कर रहे हैं, तो ज्ञानेश कुमार (CEC) की मदद से राज्य के विधानसभा चुनाव में क्या कुछ कर रहे होंगे!’ 

यह भी पढ़ेंः अरुणाचल में चीन से तनातनी के बीच वायुसेना ने लद्दाख के करीब LAC पर उतारा ‘गजराज’, क्यों है खास?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *