Headlines

वैभव सूर्यवंशी के सेलिब्रेशन का खुला राज, किसके लिए था खास A का इशारा, जानिए


राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में लगातार अपने खेल से सुर्खियां में छा रहे हैं. वैभव केवल 15 साल की उम्र में अपने बेखौफ बल्लेबाजी से गेंदबाजों के छक्के उड़ा रहे हैं. उन्होंने सबकी निगाहों को अपनी तरफ खिच रखा है. लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में वैभव ने एक बार फिर अपनी जिताऊ पारी खेलकर टीम को प्लेऑफ कि रेस में आगे लाने में अहम भूमिका निभाई.

93 रनों की तूफानी पारी से दिलाई जीत

लखनऊ ने राजस्थान के सामने 220 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा था. ऐसे दबाव भरे मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ कुछ ही गेंदों में मैच का रुख पलट दिया. उन्होंने 93 रनों की दमदार पारी खेली और अपनी टीम को 19.1 ओवर में लक्ष्य तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई. हालांकि वैभव शतक लगाने से सिर्फ 7 रन से चूक गए. 

हाफ सेंचुरी के बाद खास सेलिब्रेशन

वैभव ने मैच दौरान फिफ्टी पूरी की तो उन्होंने दोनों हाथों से अंग्रेजी का ‘A’ अक्षर बनाकर जश्न मनाया. उनका यह सेलिब्रेशन तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. मैच खत्म होने के बाद प्रेजेंटेशन में कमेंटेटर मुरली कार्तिक ने उनसे इस खास जश्न का मतलब पूछा. वैभव ने पहले मुस्कुराते हुए बात को टाल दिया. उन्होंने कहा कि वह हर मैच में कुछ नया ट्राई करते हैं और इस सेलिब्रेशन का कोई खास मतलब नहीं है. उनकी मासूमियत भरी बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग मुस्कुरा उठे.

यह भी पढ़ें- BAN VS PAK: बांग्लादेश की पाकिस्तान पर जीत से डब्ल्यूटीसी तालिका में छठे स्थान पर खिसका भारत

ड्रेसिंग रूम में सामने आई असली वजह

हालांकि बाद में राजस्थान रॉयल्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वैभव ने इस सेलिब्रेशन का असली राज बताया. वैभव ने बेहद भावुक अंदाज में कहा कि उन्होंने यह सेलिब्रेशन अपनी मां को समर्पित किया था. उन्होंने बताया कि उनकी मां का नाम ‘A’ अक्षर से शुरू होता है, इसलिए उन्होंने मैदान पर यह खास इशारा किया. इसपर वैभव ने कहा, ‘मैं नहीं चाहता था कि यह बात सबको पता चले क्योंकि मैं आगे भी यह सेलिब्रेशन जारी रखना चाहता हूं. लेकिन सच यही है कि यह खास तौर पर मेरी मम्मी के लिए था.’

यह भी पढ़ें- मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी ने लोअर उतारा और उसे कंधे पर टांग लिया, वीडियो वायरल

फैंस का दिल जीत रहा है युवा स्टार

वैभव सूर्यवंशी सिर्फ अपनी बल्लेबाजी ही नहीं, बल्कि अपनी मासूमियत और सादगी से भी फैंस का दिल जीत रहे हैं. इतनी कम उम्र में मिली सफलता के बावजूद उनका शांत और भावुक स्वभाव फैंस को काफी पसंद आ रहा है. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *