Headlines

‘शादी कराइए,मुख्य चुनाव आयुक्त बनिए, लेकिन…’निशिकांत दुबे ने क्यों कही ये बात


भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है. उन्होंन एक्स पर एक फोटो पोस्ट किया है, जिसमें संजय और मेनका गांधी शादी के रजिस्टर पर हस्ताक्षर कर रहे हैं. उनके पीछे उनके माता-पिता, लेफ्टिनेंट कर्नल और श्रीमती टी. एस. आनंद मौजूद है. इसके अलावा राजीव गांधी और इंदिरा गांधी भी खड़ें हैं. इन सब के बीच में मजिस्ट्रेट नवीन चावला भी मौजूद है, जो  संजय और मेनका गांधी के बीच में बैठे हुए हैं.

निशिकांत दुबे ने एक्स पोस्ट पर कैप्शन लिखा कि शादी कराइए, मुख्य चुनाव आयुक्त बनिए,लेकिन आप वोट चोर नहीं होंगे? वैसे तो वोट चोर कहां छुपे हैं गांधी परिवार के दरबार में ही. बता दें कि कांग्रेस समेत पूरी विपक्ष पार्टी चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर SIR की मदद से वोट चोरी करने का आरोप लगा रही है. इस वजह से विपक्ष लगातार ज्ञानेश कुमार की इस्तीफे की मांग कर रही है. हालांकि, इस पूरे मुद्दे पर बीजेपी लगातार पलटवार कर रही है और आरोपों को बेबुनियाद मान रही है.

ECI का मामले पर क्या कहना है?
 
भारत निर्वाचन आयोग (ECI) का कहना है कि चुनावों की शुचिता बनाए रखने के लिए SIR की कवायद जरूरी है. कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दलों का आरोप है कि इस प्रक्रिया के कारण असली मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं, और इसका इस्तेमाल चुनाव नतीजों को प्रभावित करने के लिए किया जा सकता है. उन्होंने इस विवाद को वोट चोरी का नाम दिया है. यह विवाद अब केवल राजनीतिक टकराव तक सीमित नहीं रह गया है. इसमें सुप्रीम कोर्ट का दखल, निर्वाचन आयोग की शक्तियों पर सवाल, प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप और खुद चुनाव आयुक्तों के बीच मतभेद जैसी बातें भी शामिल हो गई हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *