Headlines

शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़


बिजनेसमैन और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने हाल ही में आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स के बारे में बात की थी. राज ने बताया कि इस टीम के शेयर उन्होंने वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर पर शिल्पा शेट्टी के लिए खरीदे थे.

यूट्यूब चैनल SMTV से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘मैं ये वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर पर शेयर खरीदे थे. मुझे लगा था कि शिल्पा की इतनी ब्रांड वैल्यू है और मैं पैसा लगाता हूं. तब मैंने आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर खरीदे थे.’

राज ने इंवेस्ट किए थे 82 करोड़ रुपये

आगे राज ने बताया कि जब उन्होंने आईपीएल टीम में इंवेस्ट किया था तब टीम की वैल्यूएशन 700 करोड़ थी. अब टीम की वैल्यू 16000 करोड़ हो गई है. राज ने टीम में 81.9 करोड़ इंवेस्ट किए थे.  

ये भी पढ़ें- Jana Nayagan BO Day 1: ‘जन नायकन’ का 2 बजे तक बॉक्स ऑफिस पर तूफान, इन 10 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

बता दें कि 2013 में राजस्थान रॉयल्स के को-ओनर राज कुंद्रा पर आईपीएल के दौरान गैर-कानूनी सट्टेबाजी के आरोप लगे थे. उस वक्त मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था. 2015 में जस्टिस लोढ़ा कमेटी ने राज को क्रिकेट से जुड़ी सारी एक्टिविटिज से बैन कर दिया था. वहीं राजस्थान रॉयल्स पर दो सीजन (2016 और 2017)  के लिए बैन लगा था.

राज ने इस बारे में बात करते हुए कहा, ‘उस वक्त हम पर सट्टेबाजी के आरोप लगे थे और उस वक्त सट्टेबाजी की परमिशन नहीं थी. उस वक्त दो साल के लिए टीम बैन थी. कुछ प्लेयर्स भी बैन हुए थे और मालिक भी. हमें सट्टेबाजी के लिए बैन किया गया. सट्टेबाजी क्या है? आप और मैं एक साथ बैठे हैं और बोले कि लगी शर्त? ये ही बातचीत थी. लगी 500 की शर्त? उन्होंने कहा कि उसकी भी परमिशन नहीं है. हमनें सोचा कि आप हमें इसके लिए बैन कर रहे हैं?’

राज और शिल्पा की बात करें तो उन्होंने 22 नवंबर 2009 में शादी की थी. उनकी शादी खंडाला में हुई थी. दोनों दो बच्चों के पेरेंट हैं. उन्हें एक बेटा और एक बेटी है.

ये भी पढें- राजकुमार राव पर ‘मोदी है तो मुमकिन है’ गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *