शैलेश लोढ़ा को फैंस तारक मेहता के नाम से जानते हैं. उन्हें शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से नेम फेम मिला. शो में उन्होंने सालों तक तारक मेहता का रोल प्ले किया. अब वो शो का हिस्सा नहीं हैं. 6 जुलाई को उन्होंने अपनी बेटी स्वरा लोढ़ा की धूमधाम से शादी की. इस शादी का ग्रैंड सेलिब्रेशन हुआ. शादी में बड़े-बड़े सितारे पहुंचे. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा नजर आए. एक्टर विक्की कौशल शादी में पहुंचे. वहीं बाबा रामदेव से लेकर कुमार विश्वास तक इस शादी का हिस्सा बने.
तारक मेहता की कास्ट कहां है?
हालांकि, शादी में ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से एक भी कलाकार नजर नहीं आया. सोशल मीडिया पर शादी के वीडियोज वायरल हैं. फैंस लगातार सवाल कर रहे हैं कि तारक मेहता की कास्ट कहां हैं. फैंस ने ये भी पूछा शो में जिन दिलीप जोशी यानी जेठालाल के साथ उनकी गहरी दोस्ती थी वो भी इस शादी का हिस्सा नहीं बने.
ये भी पढ़ें- 450 करोड़ के बजट में बनी है शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’? डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने किया रिएक्ट
एक यूजर ने लिख- शैलेश लोढ़ा जिन्हें लोग TMKOC के तारक मेहता के नाम से जानते हैं. उन्होंने 2008 से 2022 तक शो में काम किया. बाद में असित मोदी के साथ विवाद के बाद उन्होंने शो छोड़ दिया. 6 जुलाई को उनकी बेटी स्वरा की शादी हुई. लेकिन लोगों ने नोटिस किया कि शादी में TMKOC के लगभग कोई भी कलाकार नजर नहीं आया. यहां तक कि उनके करीबी माने जाने वाले दिलीप जोशी भी दिखाई नहीं दिए.
कई यूजर इसी तरह के कमेंट्स कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें- Dhamaal 4 First Review: अजय देवगन की ‘धमाल 4’ का फर्स्ट रिव्यू आउट, यूजर्स बोले- हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
Shailesh Lodha, जिन्हें लोग TMKOC के Taarak Mehta के नाम से जानते हैं, ने 2008 से 2022 तक शो में काम किया। बाद में Asit Modi के साथ विवाद के बाद उन्होंने शो छोड़ दिया।
6 जुलाई को उनकी बेटी Swara Lodha की शादी हुई।
लेकिन लोगों ने नोटिस किया कि शादी में TMKOC के लगभग कोई भी… pic.twitter.com/g57ldCBlVL
— Shakuni Mama (@MamaShakuni__) July 8, 2026
बता दें कि शैलेश लोढ़ा अब शो तारक मेहता का हिस्सा नहीं हैं. उन्होंने शो बीच में ही छोड़ दिया. उनकी जगह सचिन श्रॉफ ने ले ली है. शैलेश जब शो से निकले थे तो उनका मेकर असित मोदी के साथ काफी झगड़ा हुआ था. मामला कोर्ट भी पहुंचा था. दरअसल, बकाया फीस को लेकर शैलेश ने मेकर्स पर केस किया था और वो केस शैलेश जीते थे. शैलेश ने इस अनबन के बारे में पब्लिक में भी बात की थी. इसी वजह से शैलेश और असित मोदी के बीच अब रिश्ते ठीक नहीं हैं.
शैलेश ने ये भी कहा था कि शो छोड़ने के बाद वो बिल्कुल शो को मिस नहीं करते हैं. साथ ही दिलीज जोशी संग रिश्ते पर वो बोल चुके हैं कि शो में जैसी दोस्ती दिखाई गई है वैसी दोस्ती रियल लाइफ में नहीं है. सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि शैलेश की बेटी की शादी में तारक मेहता की कास्ट का न आने का एक कारण ये भी हो सकता है.
वहीं तारक मेहता के एपिसोड रोज आते हैं. इसके लिए स्टार्स को घंटों-घंटों शूट करना पड़ता है. पूरी कास्ट को एक साथ छुट्टी मिलना संभव भी नहीं हो सकता है. इन दिनों शो के सेट का रेनोवेशन का भी काम चालू है. जल्द ही फैंस को नया सेट देखने को मिलेगा.
