Headlines

शोएब इब्राहिम ने दिया पिता का हेल्थ अपडेट, तबियत में हो रहा सुधार, बोले- जल्द घर लौटेंगे पापा


टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम के पिता और दीपिका कक्कड़ के ससुर लंबे टाइम से बीमार चल रहे हैं. बिगड़ती तबियत के बीच उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था. शोएब अक्सर अपने पिता की हेल्थ से जुड़े अपडेट्स फैंस को देते रहते हैं. अब हाल ही में शोएब इब्राहिम ने बतााया कि उनके पिता की तबियत में सुधार हो रहा है और वो जल्द ही घर आने वाले हैं

शोएब इब्राहिम ने दी पिता की हेल्थ अपडेट
शोएब इब्राहिम हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर एक नया व्लॉग शेयर किया है, जिसमें उन्होंने पिता की हेल्थ अपडेट दी. शोएब इब्राहिम ने व्लॉग में कहा, ‘बस एक या दो दिन में पापा डिस्चार्ज हो जाएंगे.’ शोएब इब्राहिम ने बताया कि पापा के घर आने से पहले बहुत सारी चीजें फिगर आउट करनी है.

उन्होनें कहा, ‘पापा अभी नॉर्मल बेड पर नहीं लेट पाएंगे. इसलिए उनके लिए रिक्लाइनर बेड चाहिए था. क्योंकि ऐसे उन्हें खाने-पीने में प्रॉब्लम होगी. साथ ही एयर मैट्रिस की भी जरूर है. वो सब सेटअप करवा दिया है और बस एक दो दिन में पापा घर आ जाएंगे.’ शोएब इब्राहिम ने बताया कि पापा को एडमिट हुए 1 महीना 5 दिन पूरे हो गए हैं

ये भी पढ़ेंः Sunny Deol Viral Video: सनी देओल को फटे जूतों में देखकर हैरान हुए फैंस, ‘इक्का’ के इवेंट से वीडियो वायरल

इसी दौरान व्लॉग में शोएब की मां काफी इमोशनल होती दिखीं. उन्होंने कहा शोएब ने बहुत मेहनत की है और हिम्मत दिखाई. आगे शोएब ने कहा कि पापा ने बहुत हिम्मत दिखाई अपने आप को संभाल लिया. व्लॉग में शोएब ने अपने पापा का रूम दिखाया, जहां उन्होंने सारा सेटअप किया है. वीडियो के आखिरी में शोएब ने दीपिका को गले लगाया और कहा कि ये भी काफी अकेले रह ली है. बस दो दिन और फिर हम सब साथ में घर पर रहेंगे.

ये भी पढ़ेंः  आकांक्षा-गौरव से माही-जय तक, शादी के कई सालों बाद इन टीवी सितारों ने लिया तलाक

बता दें, शोएब इब्राहिम ने हॉस्पिटल के पास ही एक फ्लैट रेंट पर ले लिया है, इस टाइम वो वहीं रह रहे हैं. क्योंकि घर से हॉस्पिटल आने- जाने में काफी प्रॉब्लम होती थी. दीपिका कक्कड़ भी अपनी तबीयत के बारे में फैंस को अपडेट देती रहती हैं. वो कैंसर ने जूझ रही हैं और अभी उनकी इम्यूनोथेरेपी चल रही है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *