Shubman Gill Thumb Injury Update: शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया को श्रीलंका दौरे पर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसकी शुरुआत 15 अगस्त से होगी. इससे पहले मेन इन ब्लू 7 अगस्त से श्रीलंका XI के खिलाफ 3-दिवसीय मैच में हिस्सा लेगी. लेकिन सीरीज और वॉर्मअप मैच से पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल की चोट ने टेंशन बढ़ा दी. कथित तौर पर टीम इंडिया कोलंबो में अभ्यास कर रही थी, तभी गिल को सीधे हाथ के अंगूठे में चोट लगी.
गिल की चोट थोड़ी गंभीर थी, जिसके चलते उन्हें बैटिंग छोड़कर मेडिकल टीम के पास जाना पड़ा. लेकिन राहत की बात यह रही है कि ट्रीटमेंट के बाद गिल दोबारा बैटिंग के लिए नेट्स में लौट आए. चोट ज्यादा गंभीर नहीं बताई जा रही है. हालांकि अभी यह साफ नहीं हो सका कि क्या वह चोट के कारण पहला टेस्ट या वॉर्मअप मैच मिस करेंगे या नहीं.
दूसरी बार भी हाथ में लगी चोट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंगूठे में चोट लगने के बाद फील्डिंग के अभ्यास में गिल को हाथ में गेंद लगने से इंजरी हुई. इसके बाद भी गिल मेडिकल टीम के पास पहुंचे. इस इंजरी के बाद गिल फील्डिंग पर वापस लौटे या नहीं यह साफ नहीं हो सका है.
अगर नहीं खेल सके गिल, कौन करेगा कप्तानी?
फिलहाल आधिकारिक तौर पर तो यह साफ नहीं हो सका है कि गिल सीरीज का कोई मैच मिस करेंगे या नहीं. लेकिन यह सवाल जरूर उठेगा कि अगर गिल नहीं खेल पाते हैं, तो फिर उनकी जगह कप्तानी कौन करेगा? तो आपको बता दें कि विकेटकीपर केएल राहुल को गिल का डिप्टी यानी उपकप्तान बनाया गया है. लिहाजा, गिल की गैरमौजूदगी में राहुल टीम की कमान संभालेंगे.
श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन (फिटनेस पर निर्भर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, औकिब नबी.
यह भी पढ़ें: IND vs SL 1st Test से पहले एक और खिलाड़ी चोटिल, गॉल टेस्ट से बाहर!
