Headlines

संजय दत्त ही नहीं, भारत पर अपने बयानों को लेकर विवादों में घिर चुके हैं शाहरुख समेत ये सितारे


एक्टर संजय दत्त इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में शेखर सुमन के शो ‘शेखर टुनाइट’ में पहुंचे संजय दत्त ने कहा, ‘इस देश के लोग बहुत प्यारे हैं. यहां शांति होनी चाहिए, लेकिन मुझे अब हमारे देश में वो शांति महसूस नहीं होती. हम भारतीय बड़े दिल वाले और मेहमाननवाज होते हैं. हमने बहुत कुछ दिया है और हमें हमेशा ऐसा ही रहना चाहिए. मैं भगवान शिव से प्रार्थना करता हूं कि वो दिन जल्द वापस आएं.’

इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई और संजय दत्त को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा, हालांकि बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि ये बातचीत स्क्रिप्टेड थी और उनका मकसद किसी इंसान, समुदाय या संस्था की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था. बता दें, संजय दत्त के अलावा, शाहरुख खान और आमिर खान भी भारत को लेकर अपने बयानों से विवाद में घिर चुके हैं

शाहरुख खान
शाहरुख खान- साल 2015 में एक्टर शाहरुख खान ने देश में बढ़ रही असहिष्णुता को लेकर बयान दिया था. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, ‘मुझे लगता है कि असहिष्णुता बढ़ रही है.’ उनके इस बयान के बाद काफी विवाद हुआ. कई लोगों ने उन्हें परिवार के साथ पाकिस्तान जाकर रहने की सलाह भी दी.

बाद में शाहरुख ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा था कि उनकी बात का गलत मतलब निकाला गया. उन्होंने कहा था, ‘मैंने ऐसा कभी नहीं कहा कि भारत असहिष्णु देश है. मेरे बयान का गलत मतलब निकाला गया जिसकी वजह से मुझे काफी परेशानी हुई. ये बहुत गलत है.’ 

आमिर खान
साल 2015 में रामनाथ गोयनका अवॉर्ड समारोह के दौरान आमिर खान ने देश के माहौल को लेकर अपनी चिंता जाहिर की थी. उन्होंने कहा था, ‘एक व्यक्ति के तौर पर, एक नागरिक के रूप में इस देश के हिस्से के तौर पर हम अखबारों में पढ़ते हैं कि क्या हो रहा है. हम इसे अखबारों में देखते हैं और निश्चित तौर पर मैं चिंतित हुआ हूं. मैं इससे इनकार नहीं कर सकता. मैं कई घटनाओं से चिंतित हुआ हूं. मैं जब घर पर किरण के साथ बात करता हूं, वह कहती हैं कि ‘क्या हमें भारत से बाहर चले जाना चाहिए?’ किरण को बच्चों की चिंता है. उन्हें डर है कि हमारे आसपास कैसा माहौल होगा. उन्हें हर दिन अखबार खोलने में डर लगता है.’

संजय दत्त ही नहीं, भारत पर अपने बयानों को लेकर विवादों में घिर चुके हैं शाहरुख समेत ये सितारे

उनके बयान के बाद आमिर और उनकी पत्नी किरण राव को लेकर भी काफी विवाद हुआ, हालांकि बाद में आमिर ने साफ किया था कि उनका या किरण का देश छोड़ने का कोई इरादा नहीं था. उन्होंने कहा था, ‘भारत मेरा देश है, मैं इससे प्यार करता हूं. मैं यहां पैदा होकर खुद को खुशकिस्मत मानता हूं और यहीं रह रहा हूं.’

नसीरुद्दीन शाह
दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह भी देश और सरकार को लेकर अपनी बेबाक राय के लिए कई बार चर्चा में रहे हैं. हाल ही में जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन और उनके खिलाफ हुई कार्रवाई पर उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था. इसमें उन्होंने कहा था, ‘अगर एक जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे, तो उसका दिल ही चाहेगा कि पूरा मुल्क उसी की तरह जाहिल, नासमझ, नाकाबिल और बेरहम बने.’

संजय दत्त ही नहीं, भारत पर अपने बयानों को लेकर विवादों में घिर चुके हैं शाहरुख समेत ये सितारे

नसीरुद्दीन शाह ने छात्रों का समर्थन करते हुए कहा कि उन्होंने अभिनय के बारे में सबसे ज्यादा उन बच्चों से सीखा है, जिन्हें उन्होंने सिखाने की कोशिश की है. उन्होंने कहा, ‘मेरी पूरी हमदर्दी उनके साथ है. मैं हजार-हजार हर सांस के साथ उन्हें दुआएं देता हूं और उन्हें सलाम करता हूं. उनके इस वीडियो को लेकर भी काफी चर्चा हुई और सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *