चेन्नई जैसे तेजी से विकसित हो रहे शहर में मेट्रो जैसी सुविधआएं होना शहर की परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने की उम्मीद जगाती हैं. लेकिन विकास के बीच सामने आई एक सड़क धंसने की घटना ने निर्माण कार्यों की सुरक्षा और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. TIDEL Park के पास मेट्रो निर्माण क्षेत्र में अचानक सड़क का एक हिस्सा धंस गया. देखते ही देखते सड़क पर बड़ा गड्ढा बन गया और वहां से गुजर रही एक कार उसमें फंसकर पलट गई.
घटना की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद इलाके में सभी लोग परेशान हो गए. सड़क का हिस्सा टूटने के साथ नीचे की जमीन का हिस्सा भी दिखाई देने लगा. निर्माण क्षेत्र के आसपास लगाए गए बैरिकेड्स के बावजूद सड़क के एक हिस्से के अचानक धंस जाने से यह सवाल उठता है कि क्या निर्माण स्थल की सतह और आसपास की जमीन की पर्याप्त निगरानी की जा रही थी.
गड्ढे में फंस गई कार
वीडियो में सबसे हैरान कर देने वाल चीज ही कार का गड्ढे में फंसना है. हादसे के बाद कार के आसपास बहुत से लोग जमा हो गए. वहीं वीडियो में आसपास की सड़कों पर भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति देखने को मिलती है. शहरी इलाकों में मेट्रो निर्माण के दौरान सड़क के नीचे मौजूद पाइपलाइन, ड्रेनेज सिस्टम और मिट्टी बेहद महत्वपूर्ण होते हैं. इनमें से किसी एक में गड़बड़ी होने पर सड़क प्रभावित हो सकती है. ऐसी घटनाएं लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करती है.
चेन्नई में अचानक सड़क धंसी, कार पलटी TIDEL Park के पास मेट्रो निर्माण के दौरान सड़क धंसने से एक कार गड्ढे में फंसकर पलट गई। क्रेन से कार निकालने का काम जारी है, वहीं आसपास भारी ट्रैफिक जाम लगा हुआ है। #Chennai #TIDELPark https://t.co/4SFepjwMJY
— Payall Singhh (@PayallSingh13) October 8, 2026
यह भी पढ़ें: इस एक वजह के लिए अपनी 50% सैलरी किराए में दे रही ये महिला, वीडियो वायरल
बेहतर परिवहन के लिए मेट्रो
चेन्नई में मेट्रो का विकास शहर के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण परियोजनाओं में शामिल है. बेहतर परिवहन से सड़कों पर वाहनों का दबाव कम करने और शहर के अलग-अलग हिस्सों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने में मदद मिल सकती है. लेकिन बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के साथ निर्माण सुरक्षा की जिम्मेदारी भी उतनी ही महत्वपूर्ण हो जाती है.
क्रेन की मदद से कार को बाहर निकालने की कोशिश
TIDEL Park के पास सड़क धंसने की घटना ने कुछ समय के लिए शहर की रफ्तार रोक दी. वहीं रिपोर्ट के अनुसार कार को बाहर निकालने के लिए क्रेन की मदद भी ली गई. हालांकि सबसे अच्छी बात यह है कि किसी को चोट पहुंचने और ज्यादा नुकसान की खबर सामने नहीं आई है.
यह भी पढ़ें: छोटे भाई को जाने दो… पुलिसकर्मी से प्रदर्शनकारी की गुहार सुन आ जाएगी हंसी
