आईपीएल और दुनिया की अलग-अलग टी20 लीग में हिस्सा लेने वाली सनराइजर्स टीम की सह-मालकिन और सीईओ काव्या मारन (Kavya Maran) की शादी को लेकर चर्चा तेज हो चुकी है. शादी के लिए काव्या का नाम म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर (Anirudh Ravichander) से जोड़ा जा रहा है. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी की डेट भी सामने आ चुकी है. तो आइए जानते हैं कि काव्या की शादी का पूरा माजरा क्या है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, काव्या और अनिरुद्ध भारत से दूर ग्रीस में शादी कर सकते हैं. शादी की तारीख 10 नवंबर 2026 हो सकती है. हालांकि शादी से जुड़ी तमाम खबरों को लेकर काव्या या फिर अनिरुद्ध की तरफ से किसी भी तरह का कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.
बता दें कि बीते कुछ वक्त से काव्या और अनिरुद्ध के बीच डेटिंग को लेकर चर्चा हो रही है, लेकिन रिश्ते पर अब तक आधिकारिक मोहर नहीं लग सकी है. हालांकि शादी की बात अनिरुद्ध के अंकल और एक्टर वाई जी महेंद्र ने भतीजे की शादी को लेकर बात की.
अपने एक इंटरव्यू में वाई जी महेंद्र ने कहा था कि अनिरुद्ध एक बड़ी शादी की तरफ बढ़ रहा है. इसके अलावा उन्होंने काव्या को लेकर भी बात की. एक्टर ने काव्या को सरहाते हुए कहा कि इतनी बड़ी फ्रेंचाइजी संभालना वाकई काबिल-ए-तारीफ है. उनके इस कमेंट ने फैंस के अंदर सवाल खड़े कर दिए. अब देखना दिलचस्प होगा कि काव्या की शादी को लेकर पुख्ता जानकारी कब आती है.
द हंड्रेड में हारी काव्या मारन की टीम
हाल ही में समाप्त हुए द हंड्रेड की महिला प्रतियोगिता में काव्या मारन की टीम फाइनल तक पहुंची. टीम को ट्रेंट रॉकेट्स के हाथों 8 विकेट से हार झेलनी पड़ी. इस तरह टीम खिताब जीतने से चूक गई.
इसके अलावा द हंड्रेड की पुरुष प्रतियोगिता में भी काव्या की टीम ने क्वालीफाई किया. यहां टीम को एलिमिनेटर मुकाबले में हार झेलनी पड़ी. एलिमिनेटर में टीम को मैनेचेस्टर सुपर जायंट्स के खिलाफ 20 रन से हार झेलनी पड़ी.
यह भी पढ़ें: Watch: मां के निधन से टूट गए नीतीश राणा, मैदान पर फूट-फूट कर रोये
