Headlines

सपा छोड़ ओवैसी के पास जाएगी कांग्रेस? 181 सीटों की मांग के बीच इस नेता का बड़ा दावा


उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कांग्रेस की 181 सीटों की मांग पर कहा, “181 सीट तो अखिलेश जी देंगे नहीं, कांग्रेस हाथ-पांव छोड़ रही है. कांग्रेस ओवैसी के साथ जाएगी. वहां तो 181 क्या, 200 से ज्यादा सीटें मिल जाएंगी. इसलिए ही कांग्रेस हाथ-पैर मार रही है.”

ओम प्रकाश राजभर ने यह बयान सपा-कांग्रेस में सीटों के गठबंधन को लेकर दिया. इसके अलावा उन्होंने आजम खान और अखिलेश यादव के रिश्ते और महिला आरक्षण को लेकर भी बयान दिया.

यह भी पढ़ें: ED के मामले में आजम खान की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला रखा रिजर्व, आगे क्या होगा?

आजम को जेल अखिलेश की वजह से 

कैबिनेट मंत्री राजभर ने अखिलेश यादव पर आरोप लगाते हुए कहा, चाचा-भतीजा की बातों में कोई तालमेल नहीं हिया. आजम खान अखिलेश यादव की सरकार में रची गयी साजिशों की वजह से जेल में हैं. उन्होंने कहा, “जितने कारनामे की वजह से आजम खान जेल में है, वे अखिलेश जी के कार्यकाल में ही उनके खिलाफ साजिश रची गयी थी. इस सरकार में कोई ऐसी साजिश नहीं रची गयी.”

उन्होंने जौहर यूनिवर्सिटी का जिक्र करते हुए कहा कि 80 करोड़ की लागत दिखाई जा रही है, जबकि असल लागत 200 करोड़ है. 120 करोड़ कहां से आए, इसका लेखा-जोखा अखिलेश के कार्यकाल में होना चाहिए. 

यहीं नहीं ओम प्रकाश राजभर ने गायत्री प्रजापति के खनन घोटाले जिक्र करते हुए कहा कि उस FIR में अखिलेश यादव का भी नाम है, लेकिन वे बाहर हैं क्योंकि वे घुटना टेक देते हैं. योगी और मोदी के यहां भी वे घुटना टेकते रहे हैं.

महिला आरक्षण पर विपक्ष पर हमला 

महिला आरक्षण बिल को लेकर राजभर ने विपक्ष पर निशानासाधते हुए कहा कि कांग्रेस, सपा और टीएमसी बिल का विरोध कर रही हैं, जबकि सरकार महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देना चाहती है.

उन्होंने कहा, “ये लोग विरोध कर रहे हैं. इन्हें सदन में चर्चा करनी चाहिए, अपनी-अपनी बात रखनी चाहिए. ये लोग सदन के बाहर कपार पर डब्बा रखकर नाच रहे हैं.”

यह भी पढ़ें: यूपी सीट शेयरिंग: सपा की जो 19 सीटें मांगीं, 2022 में क्या था वहां कांग्रेस का हाल?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *