Headlines

15 साल का म्यूजिक सफर, अनिरुद्ध का बड़ा ऐलान- अभी तो असली धमाका बाकी है


म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध ने संगीत डायरेक्टर के पर  तौर 15 साल पूरे कर लिए हैं, जिसके लिए उन्होंने सभी का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने अपनी जर्नी को याद करते हुए बताया कि 15 साल पहले, शुरू हुआ यह सफर लगातार न रुकने वाली यात्रा रहा है.

अनिरुद्ध ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ’15 साल का म्यूजिक, यादें, पागलपन और जादू. तमिल, तेलुगु, हिंदी से लेकर इंग्लिश तक, एक भाषा से दूसरी भाषा तक, एक दिल से आप सभी करोड़ों लोगों तक. इंडिपेंडेंट म्यूजिक, हमारे पसंदीदा इंटरनेशनल आर्टिस्ट्स के साथ ड्रीम कोलैबोरेशन, जो भी कहे, उसके लिए किसी भी भाषा में गाना और देश की कुछ सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का हिस्सा बनने का सौभाग्य मिला.’

अनिरुद्ध ने बताया कि इस सफर में उन्हें देश के सबसे बड़े डायरेक्टर्स, स्टार्स और प्रोड्यूसर्स के साथ काम करने का मौका मिला, इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन लोगों के साथ म्यूजिक और यादें बनाईं.

अनिरुद्ध ने  लिखा, ‘स्ट्रीमिंग रिकॉर्डिंग से लेकर करोड़ों कानों तक पहुंचना, दुनियाभर में सोल्ड-आउट स्टेडियम्स में परफॉर्म करना, टॉप चार्ट्स से लेकर हजारों आवाजों को हमारे गाने गाते हुए सुनना. ये प्यार सच में असाधारण रहा है. कॉन्सर्ट का क्रेज, एनर्जी और म्यूजिक को सीमाओं से आगे जाते देखना, ये वो पल हैं जिनके बारे में हम सिर्फ सपना ही देख सकते थे.’

2026 में कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा बने अनिरुद्ध

अनिरुद्ध ने  हर गाने, कोलैबोरेशन, रिकॉर्ड, स्टेज और माइलस्टोन को आशीर्वाद बताया. म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध ने लिखा, ‘और इस पर सोने पे सुहागा? ये शानदार 2026 रहा, जिसमें एलआईके, जननायकन, डीसी, पैराडाइज और जेलर-2 जैसी फिल्में मिलीं. 15 साल मनाने का क्या शानदार तरीका है.’

अनिरुद्ध ने आगे लिखा, ‘इस सफर में, हमारा नया वेंचर, अल्बुकर्क रिकॉर्ड्स, एक नए चैप्टर की शुरुआत है. इंडस्ट्री को वापस देने का एक मौका, जिसने हमें इतना कुछ दिया है, और म्यूजिक व टैलेंट की अगली पीढ़ी के लिए मौके बनाने में मदद करने का मौका.’

म्यूजिक कंपोजर ने कहा कि हर उतार-चढ़ाव और हर चुनौती के बीच भी वे बिना एक दिन के ब्रेक के चलते रहे. उन्होंने लिखा, ‘हमने कभी भी एक दिन की छुट्टी लेने की प्लानिंग नहीं की, वही म्यूजिक के लिए प्यार हमें आगे बढ़ा रहा है, जिससे ये सब शुरू हुआ था.’

अनिरुद्ध ने  अपने सभी फैंस और सुनने वालो  का शुक्रिया अदा करते हुए नोट को खत्म किया. अनिरुद्ध ने लिखा, ‘हम सिर्फ आभार महसूस करते हैं. हर उस शख्स के लिए जिसने बार-बार सुना, साथ गाया, सेलिब्रेट किया, सपोर्ट किया और हम पर भरोसा किया. ये जर्नी जितनी हमारी है, उतनी ही आपकी भी है. 15 साल हो गए. अनगिनत यादें. अभी लाखों सपने पूरे करने हैं. अब वापस स्टूडियो में जा रहे हैं और सबसे अच्छा अभी आना बाकी है. ये तो सिर्फ शुरुआत है. आप सभी से प्यार और धन्यवाद.’

 

 

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *