Headlines

फायरिंग की घटना के 1 महीने बाद शूट पर लौटे टाइगर श्रॉफ, टीम को नॉन-डिस्क्लोजर एग्रीमेंट इश्यू


बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर 18 अक्टूबर को फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था. मुंबई के जुहू में जब वो बॉलीबॉल खेलकर घर वापस जा रहे थे तो इस दौरान उन पर सामने से बाइक सवार ने आकर फायरिंग की. तीन शख्स बाइक से आए, जिसमें से दो शूटरों ने उनकी कार पर सामने से अटैक किया, जिसमें गोलियों से छर्रों के निशान उनके शरीर पर देखने के लिए मिले थे.

फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ ने सभी प्रोजेक्ट्स की शूटिंग को रोक दिया था, जिसके एक महीने बाद एक्टर काम पर लौट गए हैं और वो अपनी अपकमिंग फिल्मों के शूटिंग पर लौट आए हैं. साथ ही अभिनेता ने पहली पोस्ट भी शेयर की है. काम पर लौटने के लिए एक एग्रीमेंट भी उनकी टीम से साइन कराया गया है.

टाइगर श्रॉफ की टीम को नॉन-डिस्क्लोजर एग्रीमेंट इश्यू

टाइगर श्रॉफ भले ही काम पर लौट गए हैं लेकिन इसके लिए उनकी टीम को नॉन-डिस्क्लोजर एग्रीमेंट (NDA) इश्यू किया गया है. ये एक तरह का गोपनीयता समझौता होता है. इसका उद्देश्य संवेदनशील और गोपनीय जानकारी को तीसरे पक्ष या बाहरी लोगों के साथ साझा होने से रोकना है. इस एग्रीमेंट के तहत टीम और प्रोजेक्ट्स से जुड़े सभी लोगों को शूटिंग शेड्यूल की जानकारी देने की अनुमति नहीं है.

टाइगर श्रॉफ ने शेयर की पहली पोस्ट 

इसके साथ ही टाइगर श्रॉफ ने घटना के एक महीने के बाद पहली पोस्ट शेयर की है. टाइगर ने सॉन्ग ‘तेनु लेके जाना’ का प्रोमो शेयर किया गया. इसमें वो केतिका शर्मा के साथ रोमांटिक होते नजर आते हैं. गाने की पहली झलक सामने आते ही फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं. ये गाना 17 साल पुराने सॉन्ग का रीमेक है. इस गाने को 18 नवंबर को रिलीज किया जाएगा.

टाइगर श्रॉफ का प्रोफेशनल फ्रंट

बहरहाल, टाइगर श्रॉफ के प्रोफेशनल फ्रंट के बारे में बात की जाए तो वो आखिरी बार फिल्म ‘बागी 4’ में नजर आए थे. इसमें संजय दत्त, हरनाज संधू, सोनम बाजवा, श्रेयस तलपड़े और जैसे अन्य कलाकार भी अहम रोल में थे. इस फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला थे और इसे 5 सितंबर 2025 में रिलीज किया गया था, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. ये एवरेज साबित हुई थी. अब वो रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनने वाली फिल्म में भी नजर आने वाले हैं. इसमें एल्विश यादव और अभिषेक बनर्जी भी नजर आ सकते हैं.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *