Headlines

UP चुनाव: सीट शेयरिंग को लेकर सपा-कांग्रेस की कल होने वाली बैठक टली, जानें वजह


यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल धीरे-धीरे और बढ़ती जा रही है. इस बीच सपा और कांग्रेस को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीट शेयरिंग को लेकर मंगलवार (17 नवंबर) को होने वाली बैठक टाल दी गई है. सोमवार (16 नवंबर) को सोनिया गांधी की किताब के विमोचन से पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव की राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से बातचीत हुई है.

सूत्रों के मुताबिक, दोनों दल जल्द ही अपनी-अपनी समन्वय समिति का ऐलान करेंगे. समन्वय समिति के गठन के बाद अगले 2-3 दिनों में सीट बंटवारे को लेकर साझा मंथन होगा.

सपा से कांग्रेस मांग रही 181 सीटें!

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए सीट-बंटवारे को लेकर चर्चा है कि सपा से कांग्रेस 181 सीटें मांग रही है. पार्टी ने अपनी संभावित चुनावी रणनीति में उन सीटों को भी जगह दी है, जहां साल 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी, समाजवादी पार्टी और गठबंधन के अन्य दलों ने जीत हासिल की थी.

अखिलेश यादव को भी बड़ा दिल दिखाना चाहिए- अजय राय

2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से 181 सीटों की मांग किए जाने पर यूपी कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने रविवार को कहा था, ”यह निश्चित रूप से कांग्रेस की पूरी तैयारी है. कांग्रेस अपनी ताकत के दम पर आगे बढ़ रही है. मुझे लगता है कि अखिलेश यादव को भी बड़ा दिल दिखाना चाहिए और जिन सीटों की मांग की गई है, उन पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को पूरी तरह से चुनाव लड़ने का मौका मिलना चाहिए. 

उन्होंने ये भी कहा कि जब कांग्रेस मजबूत रहेगी, तभी वे भी मजबूत रहेंगे. राज्य में एक साथ मिलकर काम करके, वे BJP को राज्य और देश से पूरी तरह उखाड़ फेंकेंगे.

2022 के विधानसभा चुनाव में किस पार्टी को कितनी सीटें?

यूपी में साल 2022 के विधानसभा चुनाव में 403 सीटों में BJP ने 255 सीटों पर शानदार जीत हासिल की थी. समाजवादी पार्टी को 111 सीटों पर सफलता मिली थी. अपना दल (सोनेलाल) ने 12 सीटों पर जीत दर्ज की थी. वहीं राष्ट्रीय लोकदल को 8 सीटों पर सफलता हासिल हुई थी. जबकि निषाद पार्टी को 6, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को 6 सीटें मिली थीं. इसके अलावा कांग्रेस को 2, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक को 2 और बीएसपी को महज एक सीट पर जीत मिली थी.

अखिलेश ने बताया था ‘माफिया’ अब कांग्रेस सांसद ने की राजा भैया से मुलाकात, सामने आई तस्वीर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *