Headlines

Bigg Boss 20: स्काउट ओपी ने किया सगाई का खुलासा, काशवी हिरानंदानी को बताया अपनी मंगेतर, बोले- मुश्किल वक्त में साथ दिया


‘बिग बॉस 20’ में इन दिनों स्काउट ओपी उर्फ तन्मय सिंह अपने रिश्तों को लेकर चर्चा में हैं. घर में लवप्रीत कौर गिल के साथ उनकी बढ़ती नजदीकियों ने काफी सवाल खड़े किए हैं.

इसी बीच वीकेंड का वार में सलमान खान के सवाल पर स्काउट ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा किया. उन्होंने बताया कि काश्वी हिरानंदानी उनकी गर्लफ्रेंड नहीं, बल्कि मंगेतर हैं.

स्काउट ने काशवी को बताया अपनी मंगेतर
वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने स्काउट ओपी उर्फ तन्मय सिंह से उनके रिश्तों को लेकर सवाल किए. सलमान खान ने स्काउट से पूछा कि क्या उनके मन में लव के लिए फीलिंग्स हैं? इस पर स्काउट में साफ कहा की लव उनके लिए सिर्फ एक कंटेस्टेंट है.

इस दौरान स्काउट ओपी ने खुलासा किया कि काशवी हिरानंदानी सिर्फ उनकी गर्लफ्रेंड नहीं, बल्कि मंगेतर भी हैं. उन्होंने कहा, ‘मैंने पहले कभी ये बात नहीं बताई और किसी को नहीं पता, लेकिन वो मेरी मंगेतर हैं. मेरी जिंदगी के सबसे मुश्किल वक्त में वो मेरे साथ रही हैं और मैं नहीं चाहता कि उनके साथ मेरा रिश्ता खराब हो. मेरे दिमाग में बहुत कुछ चल रहा है, लेकिन अब मैं चीजों को संभालूंगा.’

सलमान खान ने स्काउट ओपी से लव गिल के साथ उनकी दोस्ती और उससे जुड़े विवाद पर भी बात की. उन्होंने समझाया कि उन्हें अपने फैसलों की जिम्मेदारी खुद लेनी चाहिए, न कि दूसरों के कहने पर चलना चाहिए.

कौन हैं काशवी हिरानंदानी 
बता दें कि काशवी हिरानंदानी एक गेमिंग कंटेंट क्रिएटर हैं. स्काउट ओपी और काशवी करीब पांच साल से रिलेशनशिप में हैं. दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं.

इससे पहले भी स्काउट ओपी बिग बॉस के घर में लव गिल से बातचीत के दौरान अपने कमिटेड रिलेशनशिप का जिक्र कर चुके हैं.

बता दें, इससे पहले वीकेंड का वार के एक एपिसोड में काशवी बिग बॉस के घर पहुंची थीं. यहां उन्होंने स्काउट ओपी से लव गिल के साथ उनकी बढ़ती नजदीकियों को लेकर सवाल किए थे. उन्होंने दोनों के बीच बार-बार होने वाली फिजिकल बातचीत और मसाज जैसी चीजों पर भी आपत्ति जताई थी. काशवी ने स्काउट ओपी को अपनी बाउंड्रीज बनाए रखने और अपने गेम पर ध्यान देने की सलाह दी थी. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *