हफ्तो पहले वाराणसी के कैंटोनमेंट क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तेंदुआ होने का दावा किया गया था. इसके बाद वन विभाग की तरफ से अलग-अलग जगह पर पिंजरा और तेंदुआ को पकड़ने के लिए ट्रैकर लगाया गया था. वाराणसी के कैंटोनमेंट क्षेत्र से वन विभाग की टीम ने तेंदुआ को पकड़ लिया है. सबसे हैरानी वाली बात यह है कि तेंदुआ शहरी क्षेत्र के कैंटोनमेंट से पकड़ा गया है. इस क्षेत्र में आम लोगों का भी आवागमन होता है.
दरअसल, वाराणसी में हफ्तों से जिस तेंदुए के होने का दावा किया जा रहा था, उसे वाराणसी के कैंटोनमेंट क्षेत्र से पकड़ लिया गया है. इससे पहले कैंटोनमेंट क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तेंदुआ होने का दावा किया गया था. एबीपी न्यूज ने भी मौके से ग्राउंड रिपोर्ट की थी, जहां पर तेंदुआ को पकड़ने के लिए पिंजरा और ट्रैकर लगाया गया था.
गोमती उत्सव में सीएम योगी बोले- ‘2017 से पहले यूपी में उपद्रव था, अब उत्सव ही उत्सव हैं’
लोगों ने सुनीं थी तेंदुए की आहट
वहीं, सोमवार (16 नवंबर 2026) के दिन सुबह यह जानकारी सामने आई कि उसी जगह से वन विभाग द्वारा तेंदुआ को पकड़ लिया गया है. स्थानीय लोगों ने भी बताया कि बीते कुछ दिनों से उसकी आहट महसूस की जा रही थी. तीन से चार बकरी गायब होने के बाद स्थानीय लोगों ने भी मान लिया था की इसी क्षेत्र में तेंदुआ है.
तेंदुआ को देखने उमड़ पड़ी लोगों की भीड़
यह जानकारी सामने आई की वाराणसी के कैंटोनमेंट क्षेत्र से तेंदुआ को पकड़ लिया गया है. सोशल मीडिया से लेकर मौके तक लोगों की तेंदुआ को देखने के लिए रुचि बढ़ गई. तेंदुआ को देखने के लिए काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए. इस दौरान प्रशासन ने सुरक्षा दृष्टिकोण और अन्य कार्रवाई को ध्यान में रखते हुए निर्धारित स्थान से लोगों को दूर ही रखा. विभागीय अधिकारियों का कहना है कि – तेंदुआ को पकड़ लिया गया है और इस मामले में आगे विभागीय स्तर पर उचित निर्णय लिया जा रहा है.
फतेहपुरः जिम के लिए निकले, फिर कभी नहीं लौटे, 3 दोस्तों को ट्रक ने कुचला
