उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने महिला आरक्षण को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जो पार्टियां महिला आरक्षण का विरोध कर रही हैं, उनका राजनीतिक भविष्य अंधकार में है.
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-“यह सोलह आने सच है कि महिला आरक्षण का विरोध करने वाले दलों का राजनीतिक भविष्य अंधकारमय है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश की बागडोर संभालने के बाद न केवल नारी का सम्मान बढ़ा है, बल्कि वह अपने अधिकारों के साथ निरंतर विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रही है.”
यह सोलह आने सच है कि महिला आरक्षण का विरोध करने वाले दलों का राजनीतिक भविष्य अंधकारमय है। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के देश की बागडोर संभालने के बाद न केवल नारी का सम्मान बढ़ा है, बल्कि वह अपने अधिकारों के साथ निरंतर विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रही है।
महिला…
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) April 17, 2026
बीजेपी नेता ने आगे लिखा-“महिला आरक्षण का विरोध और मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों की सच्चाई अब जनता समझ चुकी है. इसमें अव्वल सपा बहादुर अखिलेश यादव हैं. लोकसभा में महिला आरक्षण में पिछड़ी वर्ग की महिलाओं के साथ मुस्लिम महिलाओं को जोड़ने की मांग करना उनकी ‘वोट बैंक’ की घटिया राजनीति है.”
ये भी पढ़िए- UP में 140 लोकसभा सीटें होने की संभावना, इतनी सीटों पर हो सकता है महिलाओं का कब्जा
सपा-कांग्रेस-राजद-टीएमसी-वामपंथ सब धोखा
डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा बहादुर अगर वाकई पिछड़ा वर्ग के हितैषी होते, तो वे संसद में OBC/EBC के लिए 27 फीसदी आरक्षण की मांग करते. तब इसका सीधा मतलब सैफई खानदान की राजनीति का अंत होना होता. अखिलेश यादव बेहतर तरीके से जानते हैं कि लोकसभा में 27 फीसदी पिछड़ा वर्ग व अति पिछड़ा वर्ग आरक्षण लागू होने से केवल उत्तर प्रदेश में ही उनकी टक्कर के सैकड़ों नए नेताओं की नर्सरी तैयार हो जाएगी. इससे उनकी अपनी ‘परिवारवादी’ राजनीति पर ग्रहण लग जाएगा. सपा-कांग्रेस-राजद-टीएमसी-वामपंथ सब धोखा हैं. बीजेपी है, तो भरोसा है, मोदी हैं, तो सब चोखा है.
ये भी पढ़िए- महिला आरक्षण विधेयक पर लोकसभा में गरजे अखिलेश और धर्मेंद्र, पीएम का नाम लेकर सपा चीफ ने किया बड़ा दावा
