Headlines

समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचा, फिर नशे में सो गया; छूटी दुबई की फ्लाइट


कभी-कभी सफर की तैयारी में छोटी-सी लापरवाही पूरी यात्रा का प्लान बिगाड़ देती है. वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट से ऐसा ही एक मामला सामने आया, जहां दुबई जाने वाला एक यात्री फ्लाइट के समय से काफी पहले एयरपोर्ट पहुंच गया था, लेकिन इसके बाद पार्किंग एरिया में सो गया.

वीडियो के मुताबिक, वह नशे की हालत में था. जब तक सुरक्षा कर्मियों की नजर उस पर पड़ी और पुलिस को सूचना दी गई, तब तक उसकी फ्लाइट का तय समय निकल चुका था. इसके चलते समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचने के बाद भी वह दुबई की उड़ान नहीं पकड़ सका. 

समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचा शख्स

गोरखपुर निवासी भूषण कुमार को वाराणसी से दुबई जाना था. उनकी Air India Express की फ्लाइट रात 9:05 बजे लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना होने वाली थी. भूषण करीब शाम 5:30 बजे ही एयरपोर्ट पहुंच गए थे. एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वह पार्किंग एरिया की ओर चले गए. रिपोर्ट के मुताबिक, इसी दौरान वह नशे की हालत में वहां सो गए और काफी देर तक वहीं पड़े रहे. 

सुरक्षा कर्मियों ने देखा तो पुलिस को दी जानकारी

पार्किंग में काफी समय तक भूषण को इस हालत में देखकर वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों ने उनकी स्थिति जानने की कोशिश की. इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी. जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक दुबई जाने वाली फ्लाइट का तय समय निकल चुका था. इस वजह से भूषण विमान में सवार नहीं हो सके और उनका दुबई का सफर टल गया. 

जांच के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा

पुलिस ने भूषण को अपने साथ लिया और मेडिकल जांच के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा. उस समय एयरपोर्ट पर उनके साथ परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था. इसके बाद पुलिस ने गोरखपुर में उनके परिवार से संपर्क किया और पूरी घटना की जानकारी दी. 

यह भी पढ़ें – बारिश होते ही बेंगलुरू में 1200 के पार पहुंचा ऑटो किराया, इंटरनेट पर मचा बवाल

सोशल मीडिया पर कमेंट्स

रिपोर्ट के मुताबिक, यात्री के काफी देर तक पार्किंग में रहने के बाद स्थानीय लोगों ने भी पुलिस को सूचना दी थी. पुलिस उसे एंबुलेंस के जरिए अस्पताल लेकर गई और परिवार को मामले की जानकारी दी गई. बताया गया कि होश में आने के बाद वह सुबह अपने घर लौट गया. इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर भी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं. कुछ यूजर्स ने इतनी देर तक एयरपोर्ट पर यात्री के पार्किंग में पड़े रहने पर सवाल उठाए. वहीं एक यूजर ने कहा कि कहीं उसे किसी ने नशीला पदार्थ तो नहीं दिया था. किसी ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किया, भाई ने ज्यादा गहरा नशा कर लिया था. 

यह भी पढ़ें – मालिक के ऑफिस पहुंचा कुत्ता, कार की छत पर करता रहा इंतजार; वीडियो वायरल 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *