Headlines

सरकारी कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट! DA में बढ़ोतरी करेगी योगी सरकार


उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य कर्मियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा देने की तैयारी में है. जिसमें राज्यकर्मियों को बढ़ा हुआ डीए और बोनस 3400 से 7000 तक मिल सकता है. इसके साथ ही सरकार सरकारी कर्मियों और पेंशनरों को तीन प्रतिशत मंहगाई भत्ता और महंगाई राहत देने की भी तैयारी कर रही है.

बढ़ा हुए भत्ता जुलाई से लागू होगा, वहीं राज्य के 2.70 लाख कर्मचारियों को बढ़ा हुआ मानदेय की भी तैयारी है. इसमें श्रेणी के एक के कर्मचारियों को 40, 000, श्रेणी 2 के कर्मचारियों को 25, 000, श्रेणी 3 के आउटसोर्स कर्मचारियों को 22, 000 हजार रुपए और श्रेणी 4 के कर्मचारियों को 20, 000 रुपया मिलेगा. अक्टूबर का बढ़ा हुआ वेतन नवंबर में आएगा.

यह भी पढ़ें: केलीकुंज आश्रम विवाद में लॉरेंस बिश्नोई की एंट्री, देवी इंदुलेखा का गंभीर आरोप

सितंबर से बढे वेतन की संभावना 

सचिवालय प्रशासन के अनुसार, सभी विभागों कुल 2.70 लाख कर्मी आउटसोर्स पर हैं,अगर इसमें बिजली विभाग के आउटसोर्स कर्मचारियों को भी जोड़ दिया जाए तो इनकी संख्या लगभग3.50 लाख से अधिक हो जाएगी. चूंकि सीएम योग ने दो सितंबर को आउटसोर्स सेवा का पोर्टल शुरू किया था तो माना जा रहा है कि बढे हुए मानदेय का लाभ सितंबर से ही मिले.

महिलाओं को 180 दिन का मातृत्व अवकाश 

इसके साथ ही यूपीकास की व्यस्थाओं के मुताबिक महिला कर्मियों को अब 180 दिन का मातृत्व अवकाश मिलेगा. इसके अलावा सभी कर्मचारियों को हर महीने की पांच तारीख को मानदेय मिलेगा. साथ ही मेडिकल अवकाश. कर्मचारियों और उनके परिजनों को बेहतर चिकित्सा लाभ भी मिलेगा.

सरकार की योजना का कर्मचारी संगठनों ने स्वागत किया है. लंबे समय से आउटसोर्स सेवा में मानदेय को लेकर शिकायतें मिल रहीं थीं, लेकिन अब एक ही पोर्टल सेवा से कई तरह की सुविधाओं का लाभ कमर्चारियों को मिलेगा. उधर बोनस के ऐलान की खबर से भी कर्मचारी और संगठनों में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी है और इसे सरकार की ओर से सकारात्मक कदम बताया है. जल्द ही बाकी सुविधाओं से भी कर्मचारियों को लाभान्वित किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: कासगंज की पटियाली सीट पर BJP-सपा में कड़ा मुकाबला, आंकड़े कर देंगे हैरान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *