सलमान खान अपनी फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म को पहले ईद के मौके पर रिलीज किया जाना था लेकिन भारत और चीन के साथ सुधरते संबंध की वजह से इसमें कुछ बदलाव किए जाने का सुझाव दिया गया था, जिसके बाद फिल्म की रिलीज पोस्टपोन हो गई थी. हालांकि, कोई डेट तय नहीं हुई थी. ऐसे में अब इसे लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. फिल्म को जल्द ही सीबीएफसी की ओर से हरी झंडी मिलने वाली है.
फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ की रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार था, जो कि अब खत्म होने जा रहा है. सोर्स के हवाले से जानकारी सामने आ रही है कि फिल्म लगभग तैयार है. बस वीएफएक्स के कुछ हिस्सों पर अभी भी काम चल रहा है. बताया जा रहा है कि ये थिएटर में शानदार अनुभव देने वाली है, जो पहले कभी नहीं देखा गया है.
यह भी पढ़ें: इंडियन सिनेमा की टॉप 9 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, जिसने कमाया 1000% से ज्यादा प्रॉफिट
‘मातृभूमि’ की रिलीज डेट का कब होगा ऐलान?
इतना ही नहीं, फिल्म की रिलीज को लेकर सोर्स के हवाले से जानकारी सामने आई है कि जैसे ‘मातृभूमि’ को सीबीएफसी समेत सभी संबंधित विभाग देख लेगें तभी मेकर्स की इसकी रिलीज डेट का ऐलान करेंगे. फिलहाल सेंसर बोर्ड ने अभी तक इस फिल्म को नहीं देखा है. बताया जा रहा है कि पब्लिक रिलीज से पहले जब फिल्म अपने फाइनल स्टेज में पहुंचेगी तो इसके आगे के अपडेट्स सामने आएंगे.
2027 में सलमान खान करेंगे धमाका
सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ को पहले ईद के मौके पर रिलीज किया जाना था लेकिन भारत चीन संबंधों के सुधार की वजह से इसमें बदलाव किए जाने की मांग की गई थी. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा इसमें बदलाव करने के निर्देश दिए गए थे, जिसके बाद इसकी रिलीज पोस्टपोन हो गई थी. फिल्म की अभी तक नई रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है. इसका पहले नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ रखा गया था.
यह भी पढ़ें: ‘हनुमान अंश’ के बवंडर के बीच तमिल फिल्म ने कमाया 320% प्रॉफिट, जानें कलेक्शन
सलमान खान 2027 में जबरदस्त धमाका करने वाले हैं. एक तरफ जहां उनके पास अपूर्व लाखिया की फिल्म ‘मातृभूमि’ है तो दूसरी ओर वो वामशी पेडिपल्ली की ‘मॉन्स्टर’ में धमाकेदार एक्शन मोड में दिखाई देने वाले हैं. फैंस को इन दोनों ही फिल्मों को बेसब्री से इंतजार है. ‘मॉन्स्टर’ में वो नयनतारा के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देने वाले हैं.
‘बिग बॉस 20’ होस्ट कर रहे सलमान खान
बहरहाल, सलमान खान के प्रोफेशनल फ्रंट के बारे में बात की जाए तो एक्टर इन दिनों रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ को होस्ट कर रहे हैं. एक्टर शनिवार 12 सितंबर को पहला वीकेंड का वार होस्ट करने वाले हैं.
