Headlines

सहारनपुर पुलिस से बड़ी चूक, सुप्रीम कोर्ट के जज की जगह ओवैसी को दे दिया गार्ड ऑफ ऑनर


ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद शनिवार को सहारनपुर के जिला अधिकरी कार्यालय पहुंचे. इस दौरान उन्होंने डीएम से मुलाकात की और उन्हें 17 मस्जिदों को दिए गए नोटिस के खिलाफ ज्ञापन सौंपा. इस बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है.

दरअसल सहारनपुर पहुंचकर असदुद्दीन ओवैसी पहले सर्किट हाउस पहुंचे. इस दौरान उन्हें यूपी पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया. अब इस पर सियासत शुरू हो गई है. बताया जा रहा है कि यूपी पुलिस से बड़ी चूक हुई है. बताया जा रहा है कि गार्ड ऑफ ऑनर देने की तैयारी सुप्रीम कोर्ट के जज के लिए की गई थी. लेकिन पुलिस ने ओवैसी को ही गार्ड ऑफ ऑनर दे दिया.

गार्ड ऑफ ऑनर मिलने के सवाल पर क्या बोले ओवैसी?

वहीं गार्ड ऑफ ऑनर मिलने को लेकर पूछे गए सवाल में असदुद्दीन ओवैसी ने ऑफ कैमरा टिप्पणी की है. असदुद्दीन ओवैसी ने बताया है कि उन्हें गार्ड ऑफ honour दिए जाने की जानकारी पहले से नहीं थी. वहीं गार्ड ऑफ ऑनर लेने के बाद AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी सहारनपुर कलेक्ट्रेट से निकल गए. वहीं जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर चंद्रशेखर आज़ाद भी अपने गांव के लिए निकल गए.

वहीं एक एआईएमआईएम नेता ने गार्ड ऑफ ऑनर का वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने लिखा, “सुप्रीम कोर्ट के जज के लिए गार्ड ऑफ ऑनर की तैयारी थी, लेकिन यूपी पुलिस ने जज की जगह AIMIM चीफ बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी साहब को गार्ड ऑफ ऑनर दे दिया. ओवैसी साहब पहले सर्किट हाउस पहुंचें थे.” सर्किट हाउस में सुप्रीम कोर्ट के जज के बजाय एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जबकि यह सम्मान उन्हें मिलना था.

बता दें कि सहारनपुर में असदुद्दीन ओवैसी ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माला अर्पण कर उन्हें खिराज-ए-अकीदत भी पेश की. यूपी चुनाव को लेकर असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने गठबंधन किया है. दोनों ही नेता सभी 403 विधानसभा सीटों पर लड़ने की तैयारी कर रहे हैं.

‘गोरखपुर पर आज प्रेस नहीं करूंगा’, बच्चे की मौत के मामले पर बोले अखिलेश यादव



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *