Headlines

सहारनपुर हिंसा पर मायावती ने जताई चिंता, BSP चीफ ने कहा- पुलिस प्रशासन करे निष्पक्ष कार्रवाई


उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में देवबंद थाना क्षेत्र के गांव लालवाला में भूमि विवाद में दो पक्षों में संघर्ष के बाद दलित उत्पीड़न सामने आने के बाद अब यह मामला राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है. इस मामले में बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने भीटिप्पणी कर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है और उन्होंने दलित वर्ग से घायल लोगों के लिए चिंता भी जाहिर की है.

बीएसपी सुप्रीमो ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “यूपी के ज़िला सहारनपुर के गाँव लालवाला में एक भूमि में फोटो/तस्वीर रखने को लेकर लोगों के बीच हुये विवाद और फिर संघर्ष में दलित वर्ग के अनेक लोगों के भी घायल होने से वहां स्थिति काफी तनावपूर्ण बनी हुई है. पुलिस व प्रशासन को वहां हालात को काबू में रखने के लिये तत्काल निष्पक्ष कार्रवाई करनी चाहिये. साथ ही, दोनों वर्गों के लोगों से भी अपील है कि वे शान्ति-व्यवस्था व आपसी सद्भाव बनाये रखें और मामले को ताक़त से नहीं बल्कि क़ानूनी तरीके़ से ही सुलझायें,”

यह भी पढ़ें: सारी जिम्मेदारी आम जनता पर थोप दी जाएगी? PM मोदी की सोने न खरीदने वाली अपील पर AIMIM का बयान

चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट

बता दें कि इससे पहले लालवाला गांव में पीड़ितों से मिलने जा रहे नगीना सांसद को स्थानीय पुलिस प्रशासन ने उनके छुटमल पर स्थित आवास में हाउस अरेस्ट रखा. उन्हें करीब आठ घंटे तक घर से कहीं नहीं जाने दिया गया. पुलिस अधिकारियों ने तर्क दिया कि उनके जाने से स्थिति खराब हो सकती है. जबकि चंद्रशेखर आजाद ने इसको लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की. इसके बाद उन्होंने जिला अपस्ताल में भर्ती घायलों का हालचाल लिया और लापरवाही पर डॉक्टर और स्टाफ को आड़े हाथों लिया.

भारी पुलिस बल तैनात

वहीं गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने पूरे गांव को छावनी बना दिया है. किसी को भी पुलिस एहतियातन गांव में जाने नहीं दे रही है.उधर चंद्रशेखर आजाद के घर के बाहर अभी भी काफी पुलिस बल तैनात है. ताकि कोई अप्रिय स्थिति न बने लोगों से भी संयम की अपील की है.

यह भी पढ़ें: ‘इतिहास में सिर्फ साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल लिख…’, शहीदों को याद कर बोले बृज भूषण सिंह



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *