दिल्ली में स्थित जंतर-मंतर पर सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर अनशन पर बैठे हैं. पिछले 19 दिन से जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे सोनम वांगचुक से मिलने आज गुरुवार (16 जुलाई) समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव भी मिलने पहुंचीं. सपा सांसद डिंपल यादव जब अपने साथ सांसद-विधायकों के साथ मंच पर पहुंचीं, तभी जंतर-मंतर पर इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगने लगे.
जंतर-मंतर पहुंचीं समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है और मैं सभी युवाओं से अपील करना चाहती हूँ कि वे 20 तारीख को यहाँ से संसद तक होने वाले मार्च में शामिल हों, क्योंकि यह आपके अधिकारों और सम्मान की लड़ाई है. सपा सांसद ने बताया कि सोनम वांगचुक ने कहा है कि वे 20 तारीख को अपनी भूख हड़ताल खत्म कर देंगे.
डिंपल यादव ने सोनम वांगचुक से भूख हड़ताल खत्म करने का कहा
इस दौरान कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा कि “मैम डिंपल यादव ने सर सोनम वांगचुक से 20 तारीख को अपनी भूख हड़ताल खत्म करने का अनुरोध किया. उन्होंने कहा कि इसके बाद उनकी पार्टी संसद में इस लड़ाई को आगे बढ़ाएगी, यह मैम का अनुरोध था, लेकिन सर सोनम वांगचुक ने इस पर अभी तक कुछ नहीं कहा है.”
डिंपल यादव के साथ सपा के कई नेता मौजूद रहे
इस दौरान सपा सांसद डिंपल यादव के साथ सपा के कई नेता मौजूद रहे. जिसमें मुरादाबाद से सपा सांसद रुचि वीरा, फतेहपुर से सपा सांसद नरोत्तम पटेल, बदायूं से सपा सांसद धर्मेंद्र मलिक, रामपुर से सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी और मछलीशहर से सपा विधायक रागिनी सोनकर भी मौजूद थीं.
मिशन 2027 के लिए हिन्दुत्व के रथ पर सवार होंगे अखिलेश यादव? केशव बोले- कुछ भी कर लें लेकिन…
