Headlines

‘साड़ी खींचना, जांघों पर हाथ रखना….’, नासिक TCS की पीड़ित महिला ने पुलिस को सुनाई आपबीती


आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने महाराष्ट्र के नासिक में सामने आए कथित धर्मांतरण से जुड़े मामले में मुख्य आरोपी समेत 9 लोगों पर एफआईआर हुई है और 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इस बीच पीड़ित कर्मचारी ने आपबीती सुनाई है.

पीड़िता ने बताया कि आरोपी पूछते थे कि महादेव भगवान है क्या? गणेश सच में महादेव के बेटे है क्या? देवी पार्वती के चरित्र को लेकर तमाम टिप्पणियों समेत हिंदू देवी-देवताओं को लेकर लगातार आपत्तिजनक बाते करते थे.

पहलगाम में मारे गए कौस्तुभ की पत्नी की ये बात सुनकर रो पड़ेंगे आप- ‘सुबह से लेकर शाम तक मैं…’

पीड़िता ने किया खुलासा 

पीड़िता ने खुलासा किया कि आरोपी रजा ने प्लेयर नाम दिया था. पीड़ित महिला ने पुलिस को अपने बयान में बताया कि रजा मेनन ने मेरा निकनेम ‘प्लेयर’ रख दिया था. जब भी मैं ऑफिस आती थी, तो वह मुझे सिर्फ ‘प्लेयर’ कहकर ही बुलाता था. कहता, ‘क्या चल रहा है, प्लेयर? काम नहीं संभल रहा? अगर तुम्हें कोई दिक्कत हो रही है, तो बस मुझे बता देना.’

उसने बताया कि इस साल मार्च में गुड़ी पड़वा के दिन, रजा ने उसकी साड़ी खींची थी. पीड़िता ने दावा किया, “मैं साड़ी पहनकर आई थी. जब मैं लॉबी से गुजर रही थी, ठीक पैंट्री के सामने, मुझे लगा कि किसी ने मेरा पल्लू खींचा है. जब मैंने पीछे मुड़कर देखा, तो पाया कि मेरा पल्लू रजा के हाथ में था. मैंने तुरंत अपना पल्लू झटककर वापस खींच लिया, जिस पर उसने मुझे गंदी नजर से देखा और मुस्कुराया.

‘बार-बार आकर पास बैठ जाता था’

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, इस दौरान, आसिफ अंसारी, जो दूसरी टीम का एक कर्मचारी था, बार-बार उसके पास आकर बैठ जाता था. भले ही वहां कोई खाली सीट नही होती थी. इसके बाद, वह जान-बूझकर उसका हाथ पकड़ता. साथ ही शरीर के अन्य जगहों को छूने की कोशिश करता, और कभी-कभी गंदे-गंदे कमेंट करता था. एक बार उसने बोला, ‘तुम्हारा तो ज़ीरो फिगर है.’ 

उसने आगे बताया कि कई बार मना करने के बाद भी, यह उत्पीड़न यहीं नहीं रुका. इसके बाद यह ऑनलाइन शुरू हो गया, जब उसने इंस्टाग्राम पर उसे फॉलो करना शुरू कर दिया. उसने वहां उसे ब्लॉक कर दिया था. इसके जवाब में, उसने पूछा, ‘मैं तुमसे संपर्क कैसे करूं?’ तब मैंने उससे कहा, तुम्हें जो कुछ भी कहना है, ऑफिस में कहो.’ 

हिंदू देवी-देवताओं पर की आपत्तिजनक टिप्पणी

पीड़िता ने बताया कि इसके बाद, उसने लिंक्डइन पर मैसेज किया, लेकिन वहां भी उसे नजर अंदाज कर दिया. इसके अलावा पीड़िता ने दावा किया कि आसिफ ने हिंदू देवी-देवताओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां की. महिला ने बताया कि जब उसने इस पर आपत्ति जताई, तो उसने उसे काम पर इसका बुरा नतीजा होने की धमकी दी.

TCS नासिक यौन उत्पीड़न मामले में पीड़ितों के बयान से कई चौंकाने वाले खुलासे हुए है. TCS की नासिक यूनिट में एक एसोसिएट के तौर पर काम करने वाली महिला कर्मियों को ‘प्लेयर’, ‘जीरो फिगर’ जैसे ताने देते थे. इसके साथ ही, हिंदू देवी-देवताओं के बारे में भद्दी टिप्पणियां भी करते थे.

महाराष्ट्र में झुलसाती गर्मी से मिलेगी राहत, मुंबई-ठाणे समेत कई जिलों में भी बारिश की चेतावनी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *