Headlines

सिर्फ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान क्यों बनाया? सेलेक्टर ने दिया जवाब


वैभव सूर्यवंशी बहुत तेजी से भारतीय क्रिकेट पर अपनी छाप छोड़ते जा रहे हैं. हाल ही में उन्हें ईस्ट जोन टीम का कप्तान बनाया गया था. दिलीप ट्रॉफी 2026 में ईस्ट जोन की कप्तानी ईशान किशन करेंगे और उपकप्तानी 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को मिली है. सेलेक्टर्स के इस फैसले की जमकर आलोचना हुई है. काफी एक्सपर्ट्स का मानना है कि इतनी छोटी उम्र में वैभव के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी डालना सही नहीं है.

अब ईस्ट जोन टीम के सेलेक्टर्स में से एक और पूर्व रणजी क्रिकेटर प्रवंजन मलिक ने इस विषय पर खुलकर बात की है. क्रिकबज के अनुसार प्रवंजन ने बताया कि वैभव को उपकप्तानी इसलिए दी गई, क्योंकि वे वैभव को एक लीडर के रूप में तैयार करना चाहते हैं.

सेलेक्टर प्रवंजन मलिक ने कहा, “उन्हें कप्तान नहीं बनाया गया है, सिर्फ उपकप्तानी दी गई है. कप्तान ईशान हैं और वो विकेटकीपर भी हैं, इसलिए पूरे मैच में उनका योगदान अधिक होगा. यह ऐसा नहीं है कि वैभव पूरा दिन टीम की कप्तानी कर रहे होंगे. वो दिन प्रतिदिन परिपक्व होते जा रहे हैं. ज्यादा जिम्मेदारी होने से उन्हें ज्यादा परिपक्व होने में मदद मिलेगी.”

प्रवंजन मलिक ने यह भी बताया कि वैभव सूर्यवंशी फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में बिहार टीम के उपकप्तान रह चुके हैं. वो इसके अलावा अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के उपकप्तान रहे थे. उन्होंने आशावादी होते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी क्या पता आगे चलकर वैभव को भारतीय टीम का कप्तान बनने में मदद करे. दिलीप ट्रॉफी 2026 टूर्नामेंट 23 अगस्त से शुरू होगा और उसका फाइनल 6 सितंबर से शुरू होगा. वैभव सूर्यवंशी ने अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत बढ़िया अंदाज में की है. वो अब तक 6 पारियों में 192 रन बना चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

CWG: फाइनल में नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम की भिड़ंत, जानें शेड्यूल

CWG: भारत तो है 8वें स्थान पर, जानिए- कहां है पाकिस्तान और बांग्लादेश



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *